विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: वीडियो कॉल पर बात करते हुए 12वीं के छात्र-छात्रा ने लगाई फांसी, प्रेम संबंध के खिलाफ थे परिजन

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:24 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 13 Nov 2026 11:25 AM (GMT+05:30)

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक प्रेमी जोड़े ने वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (एआई द्वारा निर्मित फोटो।)

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (एआई द्वारा निर्मित फोटो।)

जागरण संवाददाता, बारासात। उत्तर 24 परगना के अशोकनगर थाना अंतर्गत सेनडांगा में प्रेम प्रसंग के एक दर्दनाक मामले में प्रेमी-प्रेमिका ने कथित तौर पर वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान जीत विश्वास और पूजा मंडल (दोनों करीब 18 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों एक ही इलाके के रहने वाले थे और एक ही स्कूल में पढ़ाई करने के साथ ट्यूशन भी जाते थे।

स्थानीय लोगों और स्वजन के अनुसार, दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि युवक के माता-पिता मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले हैं और हाल ही में उससे मिलने आए थे। उन्हें पूजा के साथ जीत का संबंध पसंद नहीं था। आरोप है कि युवती के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने का दबाव बनाया था।

माता-पिता के लौटने के बाद लगाई फांसी

बताया जा रहा है कि युवक के माता-पिता गुरुवार को वापस लौट गए थे। इसके बाद दोनों के आत्महत्या करने की घटना सामने आई। दोनों के शव बरामद होने के दौरान उनके वीडियो कॉल पर जुड़े होने की बात भी सामने आई है। घटना से इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: बंगाल में काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।