विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी की राह पर चल रहे सीएम शुभेंदु, बॉर्डर पर पहली बार जवानों के साथ मनाएंगे दीवाली

Published: Thu, 05 Nov 2026 04:06 PM (IST)

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस दिवाली भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ जवानों के साथ मनाएंगे।

बॉर्डर पर दीवाली मनाएंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी (फोटो-पीटीआई)

बॉर्डर पर दीवाली मनाएंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी (फोटो-पीटीआई)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बीएसएफ जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली।

  2. भारत-बांग्लादेश सीमा हकीमपुर पर होगा दिवाली का जश्न।

  3. नंदीग्राम में स्थानीय लोगों संग भी मनाएंगे यह पर्व।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अनुसरण करते हुए बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी इस बार दिवाली का पर्व भारत- बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों के साथ मनाएंगे।

राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली दिवाली पर वह उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर ब्लाक स्थित हकीमपुर सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के बीच पहुंचेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार, आठ अक्टूबर को कालीपूजा व दिवाली के अवसर पर मुख्यमंत्री का सीमा पर बीएसएफ जवानों के साथ समय बिताने का कार्यक्रम है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे हकीमपुर सीमा पर स्थित बीएसएफ कैंप पहुंचेंगे। यहां वह सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवानों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ दिवाली की खुशियां साझा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मुख्यमंत्री रहने के दौरान गुजरात में और प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों में जाकर सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाते रहे हैं। अब उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शुभेंदु ने भी जवानों के बीच पर्व मनाने का कार्यक्रम बनाया है।

नंदीग्राम के लोगों के साथ भी मनाएंगे दिवाली

हकीमपुर में बीएसएफ जवानों के साथ समय बिताने के बाद मुख्यमंत्री अपने गृह जिले पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। वहां वह स्थानीय लोगों के साथ दिवाली मनाएंगे।

नंदीग्राम के निवासियों के साथ पर्व मनाने का उन्होंने पहले भी आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री का यह दौरा सीमा सुरक्षा बल के जवानों के प्रति सम्मान जताने के साथ नंदीग्राम के लोगों के साथ अपना जुड़ाव प्रदर्शित करने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बंगाल: न्यूटाउन में नशे में धुत शिक्षकों ने हेलमेट से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीटा, तीनों गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।