विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'महिलाओं को भाभी कहकर न बुलाएं', बंगाल में बीजेपी नेता की अजीबोगरीब अपील

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:30 AM (GMT+05:30)

बंगाल के मुर्शिदाबाद में भाजपा नेता विष्णुचरण सिकदार ने महिलाओं को भाभी कहने की परंपरा समाप्त करने की अपील की ...और पढ़ें

बंगाल में बीजेपी नेता की अजीबोगरीब अपील। (फाइल फोटो।)

बंगाल में बीजेपी नेता की अजीबोगरीब अपील। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. भाजपा नेता ने भाभी संबोधन समाप्त करने की अपील की।

  2. महिलाओं को दीदी या बहन कहने की सलाह दी।

  3. दोस्तों को घर न बुलाने की भी सलाह दी गई।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में मुर्शिदाबाद के भाजपा नेता विष्णुचरण सिकदार की एक अजीबोगरीब अपील ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है। भाजपा के मुर्शिदाबाद सांगठनिक जिले के महासचिव सिकदार ने रिश्तेदार छोड़कर अन्य महिलाओं को भाभी कहकर संबोधित करने की परंपरा समाप्त करने की अपील की है।

उनका तर्क है कि इस तरह के संबोधन से समाज में गलत रिश्ते और गंदगी पैदा होती है। उन्होंने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि दोस्तों को अपने घर न बुलाएं।

दीदी या बहन कहकर बुलाने की दी सलाह

मुर्शिदाबाद के हरिहरपाड़ा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में एक कार्यक्रम में विष्णुचरण सिकदार ने कहा कि लोगों को रिश्तेदार छोड़कर अन्य महिलाओं को दीदी या बहन कहकर संबोधित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी स्वयं आगे आकर पुरुषों से कहना चाहिए कि वे उन्हें भाभी के बजाय दीदी या बहन कहकर बुलाएं। सिकदार ने उदाहरण देते हुए कहा कि किसी महिला को भाभी कहकर संबोधित करने के बजाय उनके नाम से या दीदी कहकर बुलाया जाना चाहिए।

दोस्तों को घर बुलाने से भी किया मना

भाजपा नेता ने युवाओं को सलाह दी कि वे अपने दोस्तों को घर न बुलाएं। यदि कोई दोस्त फोन कर घर आने की बात कहे तो उसे चाय की दुकान, मंदिर या किसी सार्वजनिक स्थान पर मिलने के लिए बुलाना चाहिए। उनके मुताबिक, दोस्त को घर बुलाने की संस्कृति भी धीरे-धीरे समाप्त होनी चाहिए। इससे समाज में फैली बुराइयों और सामाजिक पतन को रोका जा सकेगा।

कांग्रेस नेता अधीर चौधरी ने की आलोचना

इस बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता अधीर चौधरी ने कहा कि हिंदू समुदाय में और मुस्लिम समुदाय में भाभी कहकर संबोधित करने की परंपरा है। इसे संकीर्ण सोच बताते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के संबोधन से समाज नहीं बदलता।

उधर, भाजपा के मुर्शिदाबाद सांगठनिक जिला अध्यक्ष सौमेन मंडल ने स्पष्ट किया कि सिकदार का बयान उनका व्यक्तिगत विचार है, पार्टी का आधिकारिक मत नहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय सामाजिक परंपरा में मां, दीदी, बहन के साथ भाभी संबोधन का भी अपना स्थान है और वह इस टिप्पणी से सहमत नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: 'मंत्री बनने से हर बात कहने और हर विषय का ज्ञान होने का अधिकार नहीं मिल जाता', बोले शंकर घोष

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।