विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'यह मां काली का प्रसाद', मछली भोग को लेकर भाजपा ने किया CM शुभेंदु का बचाव

Published: Sun, 13 Sep 2026 02:00 AM (IST)

भाजपा ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के कालीघाट मंदिर में मछली भोग ग्रहण करने का बचाव किया है। पार्टी ने कहा ...और पढ़ें

मछली भोग को लेकर भाजपा ने किया CM शुभेंदु का बचाव (स्क्रीनग्रैब)

मछली भोग को लेकर भाजपा ने किया CM शुभेंदु का बचाव (स्क्रीनग्रैब)

राज्य ब्यूरो,  कोलकाता । भाजपा ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के कालीघाट मंदिर में मछली भोग ग्रहण करने का बचाव किया है। भाजपा नेता केया घोष ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी मां काली के भक्त हैं और कालीघाट मंदिर की परंपरा के अनुसार ही उन्होंने देवी काली को चढ़ाया जाने वाला पुलाव और मछली का भोग ग्रहण किया।

वे चुनाव परिणाम आने से पहले भी मां काली के दर्शन करने गए थे और मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने मंदिर जाकर पूजा की है।

केया घोष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह चुनावी लाभ के लिए बाबा बागेश्वर के दुर्गापूजा के दौरान मांसाहार न करने के बयान को तूल दे रही है। कांग्रेस दरअसल हिंदू विरोधी है।

यह भी पढ़ें- कालीघाट मंदिर में देवी को मछली चढ़ाने पर बोले कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा, कहा- सदियों पुरानी परंपरा को रोकना अपराध

यह भी पढ़ें- बागेश्वर बाबा के बयान पर बंगाल में सियासी बवाल, शुभेंदु ने मछली का भोग खाकर दिया जवाब