कालीघाट मंदिर में देवी को मछली चढ़ाने पर बोले कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा, कहा- सदियों पुरानी परंपरा को रोकना अपराध
कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कालीघाट मंदिर में देवी को मछली अर्पित करने की परंपरा का समर्थन किया है। उन्होंने ...और पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा की फाइल फोटो- ANI।
HighLights
कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कालीघाट मंदिर परंपरा का समर्थन किया।
देवी को मछली अर्पित करना सांस्कृतिक विविधता का हिस्सा।
डिजिटल डेस्क, रांची। पश्चिम बंगाल के कालीघाट मंदिर में देवी को मछली अर्पित किए जाने के विषय पर बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने देश की सांस्कृतिक विविधता तथा क्षेत्रीय पूजा-पद्धतियों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है, जहाँ प्रत्येक राज्य की अपनी विशिष्ट मान्यताएं और स्थानीय परंपराएं होती हैं।
सदियों पुरानी परंपरा पर सवाल उठाना अपराध
राकेश सिन्हा ने कहा कि बंगाल में नवरात्रि की शुरुआत के दौरान देवी के आगमन के उत्सव स्वरूप मछली अर्पित करना वहाँ की सदियों पुरानी संस्कृति का अभिन्न अंग है।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: On the offering of fish to the deity at the Kalighat Temple by Bengal CM Suvendu Adhikari, Congress leader Rakesh Sinha says, "This is a country of diversity. In every state, the method of worship follows local customs. Each state has its own distinct… pic.twitter.com/bC3R2DqjHR
— ANI (@ANI) September 12, 2026
उन्होंने जोर देकर कहा कि युगों से चली आ रही इस परंपरा को बंद नहीं किया जा सकता और किसी भी धार्मिक या सांस्कृतिक परंपरा को रोकना एक गंभीर अपराध है। उन्होंने यह भी कहा कि सदियों पुरानी परंपराओं पर सवाल उठाने वालों को इस विविधता की समझ नहीं है।
यह भी पढ़ें- 46 साल से गायब है कालीघाट मंदिर के खजाने वाले बैंक लॉकर की चाबी, तिजोरी में क्या-क्या?
