बंगाल में BJP-TMC के कार्यकर्ताओं में झड़प, बिधाननगर मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
पश्चिम बंगाल के बिधाननगर में एक मतगणना केंद्र के बाहर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच मामूली झड़प हुई। ...और पढ़ें
-1777810700541_m.webp)
BJP-TMC के कार्यकर्ताओं में झड़प (फोटो-एएनआइ)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर में एक मतगणना केंद्र के बाहर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच मामूली झड़प हुई।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात स्ट्रॉन्ग रूम के सामने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच कहासुनी के कारण तनाव पैदा हो गया। इस दौरान नारेबाजी और जवाबी नारेबाजी हुई, जो कुछ ही देर में झड़प में बदल गई।
BJP-TMC के कार्यकर्ताओं में झड़प
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बड़ी संख्या में केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी पहुंचकर समर्थकों को तितर-बितर किया। बाद में तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं को अलग कर दिया गया और उनके बीच बैरिकेड्स लगा दिए गए।
भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मतगणना केंद्र के बाहर लगाए गए अपने कैंप में पार्टी के झंडे लगा दिए थे, जिससे विवाद शुरू हुआ।
वहीं, तृणमूल ने भाजपा के खिलाफ आवाज उठाते हुए दावा किया कि केंद्रीय बलों ने उन पर लाठीचार्ज किया। हालांकि, केंद्रीय बलों और बिधाननगर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति और नहीं बिगड़ी।
स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है जबकि अन्य सभी मतगणना केंद्रों के बाहर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने मतगणना के दिन केंद्रों के बाहर पटाखे फोड़ने और विजय जुलूस निकालने पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया है।
