विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल चुनाव रिजल्ट 2026: बीजेपी का EVM पर पहरा, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर महिला कार्यकर्ताओं ने शुरू किया धरना

Published: Sun, 03 May 2026 08:31 PM (IST)

बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सियासी तनाव बढ़ गया है। भाजपा ने ...और पढ़ें

हुगली जिले के श्रीरामपुर कालेज में स्ट्रांग रूम के बाहर रविवार को पहरा देती भाजपा की महिला कार्यकर्ता (जागरण)

हुगली जिले के श्रीरामपुर कालेज में स्ट्रांग रूम के बाहर रविवार को पहरा देती भाजपा की महिला कार्यकर्ता (जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में सोमवार को होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सियासी तनाव के बीच भाजपा भी मैदान में उतर आई है।

मतगणना से एक दिन पहले पार्टी नेतृत्व ने राज्यभर के सभी स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर अपनी महिला कार्यकर्ताओं को ईवीएम की निगरानी के लिए उतार दिया।

BJP महिला कार्यकर्ताओं का धरना

पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर रविवार सुबह से ही भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जिलों में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरने पर बैठकर पहरा देना शुरू किया, जो सोमवार सुबह मतगणना शुरू होने तक जारी रहेगी।

प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने राज्यभर में अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को शनिवार को ही स्पष्ट निर्देश दिया कि मतगणना शुरू होने तक ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।

मालूम हो कि इससे पहले स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने चिंता जताई थी। हाल ही में कोलकाता के शेखावत मेमोरियल स्कूल और खुदीराम अनुशीलन केंद्र में स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर भारी तनाव देखने को मिला था।

मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो खुद शेखावत मेमोरियल में गुरुवार शाम से देर रात तक करीब चार घंटे तक मौजूद रहीं और निगरानी की। अन्य स्थानों पर भी तृणमूल नेताओं ने धरना दिया।

29 अप्रैल को दूसरे व अंतिम चरण के मतदान के बाद से तृणमूल कार्यकर्ता राज्यभर में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहरा दे रहे हैं। ममता ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि मतगणना के दिन पार्टी के काउंटिंग एजेंट बिना अनुमति व अंंतिम वोटों की गिनती तक केंद्र नहीं छोड़ेंगे।

शनिवार को पार्टी के सभी काउंटिंग एजेंटों व उम्मीदवारों के साथ बैठक में ममता ने इस पर सख्त रुख अपनाया और कई दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव रिजल्ट 2026: कोलकाता समेत ये 37 सीटें तय करती हैं सत्ता का रास्ता

यह भी पढ़ें- बंगाल में BJP-TMC के कार्यकर्ताओं में झड़प, बिधाननगर मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा