विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम सुवेंदु अधिकारी को जान से मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे

Published: Mon, 11 May 2026 09:38 PM (IST)Updated: Mon, 11 May 2026 09:44 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को जान से मारने की धमकी मिली है। एक वायरल वीडियो में उन्हें 'सीमा पर दफनाने' की बात कही गई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

सीएम सुवेंदु अधिकारी को जान से मारने की धमकी। (पीटीआई)

सीएम सुवेंदु अधिकारी को जान से मारने की धमकी। (पीटीआई)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को जान से मारने की सीधी धमकी मिलने का मामला सामने आया है। 'दी डेली इंकलाब' नामक फेसबुक पेज पर प्रसारित एक वीडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति को मुख्यमंत्री के विरुद्ध हिंसक और बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग हिंदी में बोलते हुए कर रहा है।

इस फेसबुक पेज पर मौजूद दी डेली इंकलाब नाम के साथ बांग्लादेश का झंडा है जिससे अनुमान लगाया रहा है कि उक्त वीडियो बांग्लादेश में बना है लेकिन बोलने वाला शख्स हिंदी साफ-साफ बोल रहा है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री को 'सीमा पर ही दफनाने' की धमकी

वायरल वीडियो में आरोपित व्यक्ति मुख्यमंत्री को 'सीमा पर ही दफनाने' और उन पर शारीरिक हमला करने की धमकी दे रहा है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने अभी तक इस वीडियो की प्रमाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है।

लेकिन हाल ही में मुख्यमंत्री के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई हत्या के बाद इस तरह की धमकियों को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

पीए की हत्या के बाद ही सुवेंदु की सुरक्षा और बढ़ी 

मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर राज्य सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सुवेंदु अधिकारी को पहले से ही केंद्र सरकार की ओर से 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। अब मुख्यमंत्री बनने के बाद, राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों का एक संयुक्त दस्ता उनकी सुरक्षा में तैनात है।

विशेष बात यह है कि मुख्यमंत्री ने स्वयं सुरक्षा घेरे को ऐसा रखने का निर्देश दिया है जिससे आम जनता को असुविधा न हो।

इसे भी पढ़ें: सुवेंदु कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, दिलीप घोष को पंचायत और अग्निमित्रा पॉल को नगर विकास जिम्मेदारी; देखें लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।