'भाजपा को मिलेगा 275 विधायकों का समर्थन', बहुमत परीक्षण को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि विधानसभा में बहुमत परीक्षण होने पर भाजपा को 275 विधायकों का समर्थन मिलेगा, जिसमें 64 तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायक भी शामिल होंगे।
-1792591159368_m.webp)
भाजपा को बहुमत परीक्षण में 275 विधायकों का समर्थन मिलेगा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को दावा किया कि यदि विधानसभा में बहुमत परीक्षण कराया जाता है, तो 294 सदस्यीय सदन में सत्तारूढ़ भाजपा को 275 विधायकों का समर्थन मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर जीतने वाले 64 विधायक (बागी गुट वाले) भी भाजपा का समर्थन करेंगे।
कोलकाता के चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में हाल में हुई भगदड़ के एक पीड़ित के घर का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा इंटरनेट मीडिया या टेलीविजन पर होने वाली चर्चाओं के कारण नहीं जीती।
294 में से 275 विधायकों का समर्थन भाजपा को
मैंने भवानीपुर में (पूर्व मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी को हराया। भाजपा विधायक सजल घोष इंटरनेट मीडिया के कारण नहीं जीते। हमारी ‘सनातनी सरकार’ है, जिसे लोगों ने चुना है।
मालूम हो कि उत्तर कोलकाता में 17 अक्टूबर को चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई थी और 25 अन्य घायल हो गए थे। शुभेंदु ने कहा कि विधानसभा में बहुमत परीक्षण होने दीजिए… हमारी संख्या 275 तक पहुंच जाएगी।
पिछली वाममोर्चा और तृणमूल कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 49 वर्षों में जो गंदगी जमा हुई है, उसे हमारी सरकार पिछले छह महीनों में साफ कर रही है।
TMC को बेदखल कर सत्ता में आई भाजपा
शुभेंदु ने दावा किया कि ममता तृणमूल कांग्रेस अपनी पहचान, संख्या और झंडा खो देगी, क्योंकि राज्य में उसे जनता का कोई समर्थन प्राप्त नहीं है।
इस साल अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 208 सीटें जीती थीं और इस तरह तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया था। तृणमूल कांग्रेस लगातार 15 वर्षों से सत्ता में थी।
यह भी पढ़ें- 'सिर्फ सनातन धर्म के अनुयायी ही करेंगे दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन', CM शुभेंदु का बड़ा एलान
यह भी पढ़ें- चोरबागान हादसे के बाद कोलकाता के बड़े दुर्गापूजा पंडालों की होगी जांच, सीएम शुभेंदु ने बनाई टीम
