विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: पानीहाटी में विवाद सुलझाने गए भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, TMC से BJP में आए समर्थकों पर हमले का आरोप

Published: Sun, 15 Nov 2026 02:56 PM (IST)

पानीहाटी के सोदपुर साइडिंग बाजार में विवाद सुलझाने गए भाजपा वार्ड सचिव रुमा साहा के पति अरूप साहा की कथित मारपीट के बाद मौत हो गई।

पानीहाटी में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या (जागरण)

पानीहाटी में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या (जागरण)

HighLights

  1. पानीहाटी में भाजपा वार्ड सचिव के पति अरूप साहा की मौत।

  2. बाजार में विवाद शांत कराने के दौरान हुई कथित मारपीट।

  3. घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव, पुलिस जांच जारी।

जागरण संवाददाता, पानीहाटी। उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी के सोदपुर साइडिंग बाजार में विवाद के दौरान किये गये हमले से पानीहाटी नगरपालिका के 14 नंबर वार्ड की भाजपा सचिव रुमा साहा के पति अरूप साहा की मौत हो गई।

रूमा का आरोप है कि बाजार में विवाद शांत कराने पहुंचे अरूप साहा के साथ धक्का-मुक्की और फिर मारपीट की गई जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें कमरहट्टी स्थित सागर दत्ता अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विवाद शांत कराने पहुंचे थे दंपती

जानकारी के अनुसार, बाजार में कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का एक व्यवसायी ने विरोध किया था। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया।

व्यवसायी ने इसकी शिकायत भाजपा वार्ड सचिव रुमा साहा से की। बाद में दोबारा विवाद होने पर रुमा अपने पति अरूप साहा के साथ मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि विवाद शांत कराने के दौरान अरूप को धक्का देकर गिरा दिया गया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

BJP worker murder in Panihati (1)

विधायक ने जिला अध्यक्ष पर उठाए सवाल

घटना के बाद विधायक रत्ना देवनाथ ने मृतक के परिवार से मुलाकात की और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की गुहार लगाई। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष चंडीचरण राय पर भी सवाल उठाए।

विधायक का आरोप है कि वार्डों में नियुक्त कुछ संयोजक, जो तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में आए हैं, इलाके में अशांति फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

BJP worker murder in Panihati (2)

वहीं, रुमा साहा ने राजदीप दास और 14 नंबर वार्ड के सुजीत कुमार विश्वास उर्फ ननी समेत कई लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि ननी ने ही राजदीप और तृणमूल समर्थित लोगों को मौके पर बुलाया था।

सुजीत कुमार विश्वास ने पुलिस को आरोपितों के नाम सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर इलाके में राजनीतिक तनाव बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अकवान' का खतरा, IMD ने बारिश को लेकर तमिलनाडु और पुडुचेरी में जारी किया अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।