विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैरकपुरः बीटी रोड से 15 मवेशियों को छुड़ाया गया, दो गिरफ्तार

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:55 PM (IST)

बेलघरिया पुलिस ने बीटी रोड पर एक मेटाडोर से 15 मवेशियों को बचाया और दो लोगों को गिरफ्तार किया। मवेशियों ...और पढ़ें

गिरफ्तार शख्स की प्रतीकात्मक तस्वीर।

गिरफ्तार शख्स की प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. बीटी रोड पर मेटाडोर से 15 मवेशी बचाए गए।

  2. मवेशियों को बुरी हालत में ले जा रहे दो गिरफ्तार।

  3. घायल मवेशियों को सोदपुर गौशाला में उपचार हेतु भेजा।

जागरण संवाददाता, बैरकपुर। बेलघरिया थाना पुलिस ने बीटी रोड पर संदेह के आधार पर एक छोटे मेटाडोर को रोककर उसमें लदे 15 मवेशियों का उद्धार किया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मेटाडोर में मवेशियों को बेहद तंग हालत में बांधकर रखा गया था। इनमें से पांच मवेशियों की हालत काफी खराब थी।

कई मवेशी हुए घायल

पुलिस मवेशियों से लदे वाहन को सोदपुर गोशाला ले गई। वहां मवेशियों के उपचार की व्यवस्था की गई है। जिस हालत में उन्हें बाध कर लाया जा रहा था उससे उनको बहुत तरह की चोट लगी है। खास कर बीटी रोड तक पहुंचने से पहले ड्राइवर ने बहुत तेज गाड़ी चलाई जिससे जख्म ज्यादा गहरा हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

बता दें कि मवेशियों को ट्रक या किसी भी वाहन से ले जाने के लिए उनके खड़े होने की पर्याप्त जगह होनी चाहिए लेकिन जब तस्कर उनको ले जाते हैं तो किसी तरह बांध कर इधर से उधर करते हैं ताकि किसी को पता ना चले। इस दौरान वो जख्मी हो जाते हैं।

गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मणिपुर के बिष्णुपुर में दर्दनाक हादसा: घर में LPG सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, मां और दो बेटों की जिंदा जलकर मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।