विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर भी डीजे बजाने पर प्रतिबंध, साउंड सिस्टम होंगे जब्त; बंगाल सरकार का एलान

Published: Sat, 14 Nov 2026 03:53 PM (IST)

छठ पूजा के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा और उल्लंघन करने पर साउंड सिस्टम जब्त किए जाएंगे। सिलीगुड़ी में छठ घाटों पर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं।

घाट पर छठ पूजा करते लोगों की तस्वीर (सोशल मीडिया)।

घाट पर छठ पूजा करते लोगों की तस्वीर (सोशल मीडिया)।

HighLights

  1. छठ पूजा में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू।

  2. उल्लंघन करने पर साउंड सिस्टम जब्त करने की चेतावनी।

  3. सिलीगुड़ी में छठ घाटों पर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर।

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। ध्वनि तथा वायु प्रदूषण को लेकर दुर्गा पूजा और काली पूजा के दौरान जो नियम तैयार किए गए थे, वे छठ पूजा में भी लागू रहेंगे। किसी भी हालत में डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कोई डीजे बजाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि साउंड सिस्टम भी जब्त किया जा सकता है। शनिवार को सिलीगुड़ी में छठ घाटों पर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे राज्य के पर्यटन मंत्री व शहर के विधायक डा. शंकर घोष ने यह जानकारी दी।

महानंदा नदी के किनारे दूसरा सबसे बड़ा छठ घाट

बिहार के पटना के बाद सिलीगुड़ी में महानंदा नदी के किनारे दूसरा सबसे बड़ा छठ पर्व मनाया जाता है। इस महापर्व को संपन्न कराने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम, एसजेडीए, एनबीडीडी, सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस सहित जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है।

मंत्री ने दिए कई जरूरी निर्देश

लालमोहन मौलिक निरंजन घाट पर भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों के पहुंचने की संभावना है। छठ व्रतियों के लिए की गई तैयारियों, सुरक्षा और सुविधाओं का मंत्री ने इस दिन जायजा लिया। मंत्री के साथ इस दिन नगर निगम के कमिश्नर बंदवासी तेजा दीपक, प्रशासक आर बिमला उपस्थित थे। इस दौरान मंत्री ने कई जरूरी निर्देश भी दिए।

तैयार होगा डेटा

मंत्री ने बताया कि इस महापर्व को संपन्न कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए इस बार यह नया अनुभव है। मंत्री ने बताया कि दुर्गा पूजा और काली पूजा का डेटा स्थानीय प्रशासन के पास मौजूद है। नगर निगम को छठ पूजा समितियों का डेटा तैयार करने के लिए कहा गया है, ताकि भविष्य में छठ घाटों पर इंतजाम और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

सूरत में टेक्सटाइल गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दिए धुएं के गुबार; आग बुझाने में जुटी दमकल की टीमें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।