गुजरातः सूरत के खरवासा में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, बुझाने की कोशिशें जारी
गुजरात के सूरत स्थित खरवासा इलाके में शनिवार को एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई।
HighLights
सूरत के खरवासा इलाके में कपड़ा गोदाम में लगी आग।
आग लगने से मौके पर अफरातफरी का माहौल बना।
दमकल की कई गाड़ियां राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।
डिजिटल डेस्क, सूरत। गुजरात के खरवासा इलाके में शनिवार को एक कपड़ा गोदाम में आग लग गई। आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई। आग की सूचना फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को दी गई।
सूचना के तुरंत बाद ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर राहत-बचाव में जुट गई हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। राहत बचाव का काम तेजी से चल रहा है।

कपड़ा गोदाम में लगी आग देखते ही देखते भयावह हो गई। आग की लपटों को दूर से ही देखा जा सकता है। धुएं का गुबार इतना ज्यादा है कि इलाके में हल्का अंधेरा छा गया है।
हादसे के वक्त गोदाम में कितने मजदूर थे इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं गोदाम में आग से लाखों का नुकसान होने की संभावना है। नुकसान की वास्तविक जानकारी की पुष्टि नहीं हो पा रही है।
आग के बुझने के बाद ही अंदर के हालात का पता चल पाएगा। बता दें कि गुजरात के सूरत में कई प्रवासी मजूदर रोजी रोटी के लिए जाते हैं। यहां की दुकानों से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों में रोजगार की तलाश में बिहार-यूपी से लोग आते हैं।
(समाचार एजेंसी एएनआइ के इनपुट के साथ)