कर्नाटक: हरंगी बैकवाटर्स में नाव पलटने से गुजरात के दंपती की डूबकर मौत, दोनों बच्चों को किया गया रेस्क्यू
कर्नाटक के कोडागु जिले में हरंगी बैकवाटर्स में नाव पलटने से गुजरात के एक दंपती की डूबकर मौत हो गई। ...और पढ़ें

हरंगी डैम की तस्वीर (फाइल फोटो)
HighLights
कर्नाटक के हरंगी बैकवाटर्स में नाव पलटने से हादसा।
गुजरात के सूरत से आए दंपती की डूबकर मौत हुई।
उनके दोनों बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया।
पीटीआई, मडिकेरी। गुजरात से परिवार कर्नाटक छुट्टी मानने के लिए आया, लेकिन परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब नाव से घूमने के दौरान वो नाव पलट गई। इस हादमें में पति-पत्नी की मौत हो गई, लेकिन उनके बच्चों को बचा लिया गया।
कर्नाटक के कोडागु जिले में हरंगी बैकवाटर्स में नाव हादसे में गुजरात के पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं उनके दोनों बच्चों को रेस्क्यू कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि कोडागु जिले के हरंगी बैकवाटर्स में एक नाव पलटने से ये हादसा हुआ।
गुजरात के सूरत के आया था परिवार
मृतकों की पहचान धर्मेश (50) और उनकी पत्नी निम्मी (48) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वे गुजरात के सूरत के रहने वाले थे। उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी को इस हादसे में बचा लिया गया। बेटे की उम्र 21 और बेटी की उम्र 24 साल बताई जा रही है।
बोटिंग करने के दौरान पहन रखी थी लाइफ जैकेट
पुलिस के मुताबिक, यह परिवार शुक्रवार शाम को इलाके में एक निजी कंपनी द्वारा चलाई जा रही वॉटर एडवेंचर गतिविधियों के तहत बोटिंग करने गया था। नाव पलटने के समय चारों लोगों ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति संभवतः पलटी हुई नाव के नीचे फंस गए और डूब गए, जबकि उनके बच्चे पानी में गिर गए थे, जिन्हें बचा लिया गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
कुशलनगर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में नाव चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच चल रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।