विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: बेटी ने मजाक समझी थी 'गला घोंटने' की धमकी, दूसरी जाति के लड़के से प्यार करने पर पिता ने कर दी हत्या

Published: Sat, 14 Nov 2026 12:36 PM (IST)

गुजरात के आनंद जिले में दीवाली के बाद एक पिता ने अपनी 21 वर्षीय बेटी सानिया की कथित तौर पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पिता ने बेटी को प्रेम संबंध के चलते मार डाला।

  2. दीवाली के बाद आनंद जिले में हुई यह दुखद घटना।

  3. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

डिजिटल डेस्क, वडोदरा। बेटी का किसी और से प्यार करना पिता को इतना नागवार गुजरा की वो अपनी ही बेटी का कातिल बन बैठा। इसके साथ ही घर में दीवाली की खुशियां मातम में बदल गई। बाप का बेटी के किया गया मजाक जिसे बेटी ने कुछ पल बाद भुला दिया जब वो हकीकत बन बैठा तब तक सांसों की तार टूट चुकी थी।

घटना से पहले ही बेटी को पिता ने जान से मारने की धमकी दी थी लेकिन बेटी ने मजाक समझ कर टाल दिया। इसके बाद जो हुआ वो सबको हैरान कर गया। पिता ने बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दीवाली की खुशियां मातम में बदली 

पुलिस ने बताया कि परिवार के साथ दीवाली मनाने के कुछ ही घंटों बाद एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 21 वर्षीय बेटी का उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना से पहले, बेटी के किसी दूसरी जाति के युवक के साथ रिश्ते को लेकर पिता और बेटी के बीच बहस हुई थी।

क्या था विवाद का कारण

मामला आनंद जिले के मेटपुर गांव का है। यहां सोमवार तड़के करीब 3:15 बजे कौशल पटेल ने अपनी बेटी सानिया की हत्या कर दी। सानिया गांव के ही एक युवक के साथ पिछले एक साल से रिश्ते में थी और उसने इस रिश्ते को खत्म करने से इनकार भी किया था। इसके बाद, कौशल ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। वो शव को अस्पताल ले गया और दावा किया कि उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

खंभात टाउन पुलिस ने कौशल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने आगे की जांच के लिए उसकी कस्टडी मांगी। अदालत ने पुलिस की अर्जी खारिज कर दी और उसे न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) में भेज दिया।

सवाल-जवाब के बाद बढ़ा मामला

पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को परिवार ने एक साथ दीवाली मनाई इसके बाद सब अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। तब कौशल ने रसोई में सानिया से उसके रिश्ते को लेकर सवाल-जवाब किए। दूसरी जाति का युवक होने की वजह से कौशल इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहा था।

दबाव के बाद भी बात रही जारी

जांचकर्ताओं के अनुसार, पिता ने युवक की 10,000 से 15,000 रुपये की मासिक आय को भी अपर्याप्त माना। पिता के बार-बार रिश्ता तोड़ने के दबाव के बावजूद, सानिया फोन पर उस युवक से बात करती रही। बहस के दौरान, कौशल ने कथित तौर पर अपनी बेटी से कहा कि वह उसका गला घोंट सकता है।

परिवार ने आत्महत्या का किया दावा

पुलिस ने बताया कि सानिया ने पहले तो इस बात को मजाक समझकर टाल दिया। इसके बाद, उसने कथित तौर पर उसका दुपट्टा पकड़ा और उससे उसका गला दबा दिया। परिवार ने कहा कि लड़की ने आत्महत्या कर ली है। हत्या के बाद, कौशल और परिवार के अन्य सदस्यों ने कथित तौर पर इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। शव को सुबह खंभात जनरल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने मामला संदिग्ध मानते हुए फॉरेंसिक पोस्टमार्टम की सलाह दी।

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

पोस्टमार्टम जांच सानिया की मौत की वजह गला दबाना सामने आई। पुलिस की पूछताछ में कौशल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दुपट्टा भी बरामद कर लिया है। इधर, खंभात टाउन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पी.जे. बंटवा ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति के साथ उसके संबंधों को लेकर उनके बीच अनबन थी।

मध्य प्रदेश के खंडवा में आया भूकंप, आसपास के इलाकों में भी लगे झटके

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।