विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: अंडाल में बस से टकराई अर्टिगा कार, सड़क हादसे में जामताड़ा के 2 लोगों की मौत; 5 घायल

Published: Sun, 18 Oct 2026 11:41 AM (IST)

दुर्गापुर-आसनसोल मार्ग पर अंडाल गुरुद्वारा के पास एक भीषण सड़क हादसे में अर्टिगा कार के बस से टकराने से दो ...और पढ़ें

बंगाल के अंडाल में सड़क हादसे में जामताड़ा के दो लोगों की मौत

बंगाल के अंडाल में सड़क हादसे में जामताड़ा के दो लोगों की मौत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर। बंगाल के दुर्गापुर से आसनसोल जाने वाले मार्ग पर अंडाल गुरुद्वारा के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा अंडाल गुरुद्वारा के सर्विस रोड में प्रवेश करने से पहले हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्गापुर से बराकर जा रही एक बस के पीछे तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार सात लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच घायलों को गंभीर अवस्था में दुर्गापुर के विधाननगर अस्पताल ले जाया गया। घायलों में कार का चालक भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के जामताड़ा खुटबांध निवासी ब्रजकिशोर सिंह (38) और बिंदापाथर थाना क्षेत्र के लाइबोनी निवासी हनुमान पंडित (35) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी सात लोग नाला और चितरंजन क्षेत्र के रहने वाले थे तथा कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संदेशखाली गए थे। वहां से लौटने के दौरान अंडाल के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें- बंगाल: जेल की सलाखों के पीछे भी दुर्गापूजा की रौनक, प्रेसिडेंसी में वंदे मातरम की थीम

यह भी पढ़ें- बंगाल: कोलकाता में नरेंद्रपुर के गोदाम में देर रात लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू