विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: रेजीनगर में मतदान के बीच हिरासत में लिए गए AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर, पुलिस को धमकाने का आरोप

Published: Tue, 06 Oct 2026 10:04 AM (IST)

मुर्शिदाबाद की रेजीनगर विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान एजेयूपी के प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में ले ...और पढ़ें

रेजीनगर में मतदान के बीच हिरासत में लिए गए AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर(फोटो: पीटीआई)

रेजीनगर में मतदान के बीच हिरासत में लिए गए AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर(फोटो: पीटीआई)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को पुलिस को धमकी देने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोपों में मंगलवार सुबह हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस और समर्थकों के बीच जमकर हुई खींचतान के बाद सुरक्षा बलों ने हुमायूं कबीर को जबरन खींचकर पुलिस वाहन में बिठाया और रेजीनगर थाने ले गई। एहतियात के तौर पर रेजीनगर थाने के मुख्य द्वारों को बंद कर दिया गया है।

मंगलवार सुबह मतदान करने के तुरंत बाद हुमायूं कबीर ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके आवास को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और वोटरों को डराने का काम हो रहा है।

खुलेआम चुनौती देते हुए कबीर ने समर्थकों का आह्वान किया कि यदि पुलिस बाधा पहुंचाए तो वे हाथों में मुगदर लेकर सड़कों पर उतर आएं।

इस भड़काऊ बयान के कुछ ही देर बाद पुलिस बल रेजीनगर स्थित उनके पार्टी कार्यालय पहुंचा और उन्हें घेर लिया। इस दौरान भारी धक्का-मुक्की और हंगामे के बीच पुलिस उन्हें खींचते हुए गाड़ी तक ले गई।

जिले के पुलिस अधीक्षक के अनुसार, कबीर न तो चुनाव मैदान में प्रत्याशी हैं और न ही अधिकृत पोलिंग एजेंट, इसलिए मतदान प्रक्रिया के दौरान उनके इस तरह घूमने और भड़काऊ आचरण के चलते यह कानूनी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- बंगाल: नंदीग्राम-रेजीनगर में कड़े सुरक्षा घेरे में चल रहा मतदान, सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा की पहली बड़ी परीक्षा

यह भी पढ़ें- Bypolls 2026 Live Updates: मुर्शिदाबाद में हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर, बंगाल-तमिलनाडु और पुडुचेरी में 5 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी