Bypolls 2026 Live Updates: नंदीग्राम में सुबह 9 बजे तक लगभग 21 फीसदी तो रेजीनगर में 18 प्रतिशत मतदान, हिरासत में हुमायूं कबीर
By-Elections 2026 Live Updates: देश के तीन राज्यों की पांच विधानसभा सीटों औ असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।

By-Elections 2026 Live Updates: डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के तीन राज्यों में आज पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके बाद सभी सीटों के चुनावी नतीजों की घोषणा आगामी शुक्रवार,9 अक्टूबर को की जाएगी।
आज पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की धारापुरम और मदुरंतकम, और पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही असम की नागांव लोकसभा सीट पर भी आज ही उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है।
