विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता एयरपोर्ट पर एअर इंडिया विमान को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में मिला नोट; मुंबई जा रही थी फ्लाइट

Published: Wed, 11 Nov 2026 12:18 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 01:49 PM (IST)

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की ...और पढ़ें

एअर इंडिया की फ्लाइट की तस्वीर (फाइल)।

एअर इंडिया की फ्लाइट की तस्वीर (फाइल)।

HighLights

  1. कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिली।

  2. शौचालय के शीशे पर धमकी भरा संदेश लिखा पाया गया।

  3. सुरक्षा बलों ने विमान की सघन तलाशी शुरू की, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की एक फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। विमान के शौचालय के शीशे पर हाईजैक से संबंधित धमकी भरा संदेश लिखा मिला।

जानकारी के मुताबिक, विमान उड़ान भरने की तैयारी में था। इसी दौरान शौचालय के शीशे पर लिखे धमकी भरे संदेश पर नजर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पायलट ने एअर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट कर दिया।

सीआईएसएफ ने चलाया तलाशी अभियान

इसके बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और एअरपोर्ट के विशेष सुरक्षा अधिकारियों ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया। विमान के अंदर किसी भी संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी का पता लगाने के लिए चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है।

पुलिस ने जांच शुरू की

वहीं, शौचालय के शीशे पर धमकी भरा संदेश किसने लिखा और इसके पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू कर दी है। विमान में सवार यात्रियों की सूची के साथ एअरपोर्ट परिसर और विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल, जांच एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हैं।

'इमरजेंसी ब्रेक काम नहीं कर रहा...', असम रेल हादसे से ठीक पहले का वीडियो आया सामने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।