'इमरजेंसी ब्रेक काम नहीं कर रहा...', असम रेल हादसे से ठीक पहले का वीडियो आया सामने
असम में हुए ट्रेन हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है। इसमें लोको पायलट इमरजेंसी ब्रेक सिस्टम ...और पढ़ें
HighLights
असम ट्रेन हादसे से पहले का वीडियो आया सामने।
लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक फेल होने की चेतावनी दी।
ब्रेक सिस्टम काम न करने से ट्रेन हुई दुर्घटनाग्रस्त।
डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम में ट्रेन हादसे से चंद सेकेंड पहले का वीडिया सामने आया है। इस वीडियो में लोको पायलट कह रहा है कि ट्रेन का इमरजेंसी सिस्टम काम नहीं कर रहा है। ट्रेन का ब्रेक सिस्टम काम नहीं करने की वजह से ट्रेन जोरदार धमाके के साथ टकरा जाती है और हादसे का शिकार हो जाती है।
बुधवार की सुबह गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो जाती है। ट्रेन के पटरी से उतरने से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ट्रेन का ड्राइवर ब्रेक फेल होने की बात कह रहा है। ड्राइवर के इतना कहने के कुछ सेंकेंड के बाद ही जोरदार धमाका होता है और ट्रेन बैरिकेड्स से टकरा जाती है।
सिग्नल था लाल
वीडियो फुटेज देख कर ये लग रहा है कि ये इंजन के अंदर से रिकॉर्ड किया गया हो। इस फुटेज में ड्राइवर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सिग्नल लाल है और इमरजेंसी सिस्टम काम नहीं कर रहा है। ड्राइवर कहता है, "सिग्नल लाल है... इमरजेंसी लगा हुआ है, लेकिन काम नहीं कर रहा है। कुछ भी काम नहीं कर रहा है।" इन बातों से ये जानकारी साफ हो जाती है कि ट्रेन हादसे के शिकार होने से बच जाती अगर इमरजेंसी सिस्टम सही से काम कर रहा होता तो।
हादसे के बाद दिखा भयावह नजारा
वीडियो में ट्रेन पटरी से उतरते दिख रही है। बुधवार सुबह करीब 6.54 बजे, असम के कामरूप (मेट्रो) जिले के दिगारू रेलवे स्टेशन पर मिजोरम जाने वाली कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।
दूसरी ट्रेन को रास्ता देने से पहले हुआ हादसा
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के अनुसार, दिगारू स्टेशन पर इस ट्रेन को किसी दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था, तभी लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सका। इस वजह से हादसा हुआ। बता दें कि हादसे की वजह से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। कुछ ट्रेनों को हादसे वाली जगह से पहले रोक दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।