विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कलकत्ता यूनिवर्सिटी के बाहर ABVP का विरोध-प्रदर्शन, कॉलेज स्ट्रीट पर ट्रैफिक जाम; SFI के पोस्टर फाड़े

Published: Wed, 18 Nov 2026 02:50 PM (IST)

ABVP ने कलकत्ता विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कॉलेज स्ट्रीट पर एक घंटे से अधिक समय तक यातायात ...और पढ़ें

विरोध प्रदर्शन करते छात्रों की तस्वीर (स्रोत- एएनआई वीडियो)

विरोध प्रदर्शन करते छात्रों की तस्वीर (स्रोत- एएनआई वीडियो)

HighLights

  1. ABVP ने कलकत्ता विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

  2. कॉलेज स्ट्रीट पर एक घंटे से अधिक यातायात बाधित रहा।

  3. प्रदर्शनकारियों ने SFI बुक स्टॉल पर तोड़फोड़ का प्रयास किया।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। कोलकाता के व्यस्त कॉलेज स्ट्रीट इलाके में बुधवार को एक घंटे से ज्यादा समय तक यातायात ठप रहा।

वामपंथी छात्र नेताओं का दावा है कि ABVP समर्थकों ने कलकत्ता विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, सड़क पर बैठ गए। इतना ही नहीं एसएफआई (SFI) द्वारा लगाए गए एक बुक स्टॉल में तोड़फोड़ करने की कोशिश की।

होर्डिंग में आग लगाने का आरोप

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर 'स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' (SFI) के स्टॉल पर लगे फ्लेक्स बैनर फाड़ दिए। किताबें छीनकर उन्हें नष्ट कर दिया और होर्डिंग को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उनमें आग भी लगा दी।

अधिकारियों ने बताया कि ABVP समर्थकों ने SFI के बुक स्टॉल तक पहुंचने के लिए पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की। इस वजह से पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा और उन्हें आगे बढ़ने से रोकना पड़ा।

नहीं बिकने देंगे राष्ट्रविरोधी किताबें

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे ऐसी किसी भी किताब की बिक्री नहीं होने देंगे, जिसे वे "राष्ट्र-विरोधी" या सनातन परंपराओं के खिलाफ मानते हैं। इस टकराव के दौरान, SFI समर्थकों ने राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों को छात्र माना भी जा सकता है, क्योंकि कोई भी छात्र किताबें जलाने जैसा काम नहीं करेगा।

विरोध प्रदर्शन की वजह से रुकी आवाजाही

सुबह 11:15 बजे से चल रहे इस विरोध प्रदर्शन के कारण कॉलेज स्ट्रीट पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई, जिससे आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कॉलेज स्ट्रीट मध्य कोलकाता का एक प्रमुख मार्ग है और यह कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तक पहुंचने का भी एक महत्वपूर्ण रास्ता है।
( समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

सिर्फ दो दिन नहीं हमेशा साफ रहें सड़कें, VIP लोगों के लिए रोड धोने पर कोर्ट ने बीएमससी को लगाई फटकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।