विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: कैमक स्ट्रीट मामले में पुलिस के सामने पेश नहीं हुए अभिषेक, मांगी 48 घंटे की मोहलत

Published: Mon, 12 Oct 2026 01:07 PM (IST)

अभिषेक बनर्जी कैमक स्ट्रीट मामले में पुलिस के सामने पेश नहीं हुए और उन्होंने 48 घंटे का अतिरिक्त समय मांगा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। ममता तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी कैमक स्ट्रीट मामले में सोमवार को पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।

उन्होंने शेक्सपियर सरणी थाने को ईमेल भेजकर उपस्थित के लिए 48 घंटे का अतिरिक्त समय मांगा है। पुलिस ने उन्हें सोमवार सुबह 10 बजे थाने में उपस्थित होने का नोटिस दिया था।

आरोप है कि कैमक स्ट्रीट पर बिलबोर्ड हटाने के दौरान नगर निगम कर्मियों और पुलिस के काम में बाधा डाली गई तथा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसी मामले में पुलिस ने रविवार को अभिषेक बनर्जी के आवास पर जाकर नोटिस दिया था।

नोटिस के अनुसार, अभिषेक को सोमवार सुबह 10 बजे शेक्सपियर सरणी थाने में उपस्थित होना था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी वह थाने नहीं पहुंचे।

इसके बजाय उन्होंने ईमेल के जरिए 48 घंटे का अतिरिक्त समय मांगा। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर है।

यह भी पढ़ें- बंगाल: निवेश में भारी मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, कोलकाता में ED ने 8 ठिकानों पर मारा छापा

यह भी पढ़ें- बंगाल और पूर्वोत्तर में आतंकी नेटवर्क फैलाने की साजिश, NIA ने एक और आरोपित को किया गिरफ्तार