विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल और पूर्वोत्तर में आतंकी नेटवर्क फैलाने की साजिश, NIA ने एक और आरोपित को किया गिरफ्तार

Published: Sun, 11 Oct 2026 08:07 PM (GMT+05:30)

NIA ने बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में आतंकी नेटवर्क फैलाने की साजिश के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है।

NIA ने एक और आरोपित को किया गिरफ्तार।

NIA ने एक और आरोपित को किया गिरफ्तार।

HighLights

  1. NIA ने बंगाल में आतंकी साजिश के आरोपित को पकड़ा।

  2. यह मामला जेएमबी के सहयोगी संगठन आईएमके से संबंधित है।

  3. युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और नेटवर्क फैलाने की साजिश रची।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में आतंकी नेटवर्क फैलाने की साजिश के मामले में NIA ने बंगाल से एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। यह मामला प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के सहयोगी संगठन इमाम महमूदेर काफिला (आईएमके) की कथित साजिश से जुड़ा है।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपित के पास से मोबाइल फोन और मेमोरी कार्ड समेत कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। NIA ने इसी मामले में 29 सितंबर को असम, बंगाल और केरल में 16 ठिकानों पर तलाशी के बाद 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

आईएमके ने रची आतंकी नेटवर्क फैलाने की साजिश

NIA की जांच के अनुसार, जेएमबी के सहयोगी संगठन आईएमके ने बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में प्रतिबंधित संगठन की विचारधारा फैलाने और आतंकी नेटवर्क का विस्तार करने की साजिश रची थी।

एजेंसी का आरोप है कि इसके लिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर आकर्षित करने, चरमपंथी विचारधारा का प्रचार करने और संगठन में नए सदस्यों की भर्ती करने की कोशिश की गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि जेएमबी का वरिष्ठ सदस्य इमाम महमूद हबीबुल्लाह ने भारत में संगठन का एजेंडा आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आईएमके की स्थापना की थी।

कट्टरपंथ के जरिये युवाओं को प्रभावित करने का आरोप

आरोपितों पर गुप्त बैठकें करने, धार्मिक उपदेशों के जरिये कट्टरपंथ फैलाने, चरमपंथी साहित्य प्रसारित करने और टेलीग्राम जैसे डिजिटल मंचों का इस्तेमाल कर युवाओं को प्रभावित करने का आरोप है।

एजेंसी के अनुसार, साजिश में भारत विरोधी प्रचार और संगठन के नेतृत्व के प्रति निष्ठा बढ़ाने की कोशिशें भी शामिल थीं। मामले में आगे की जांच जारी है।