विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से मिली राहत, छह मामलों में 26 फरवरी तक अंतरिम संरक्षण बरकरार

Published: Mon, 23 Nov 2026 03:27 PM (IST)

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को छह मामलों में कलकत्ता हाई कोर्ट से राहत मिली है।

अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से मिली राहत (फोटो-पीटीआई)

अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से मिली राहत (फोटो-पीटीआई)

HighLights

  1. अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से मिली अंतरिम राहत।

  2. छह मामलों में 26 फरवरी 2027 तक सुरक्षा बढ़ाई गई।

  3. राज्य सरकार की आपत्ति के बावजूद अदालत का फैसला।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से राहत मिली है। न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की एकल पीठ ने सोमवार को छह मामलों में उनके खिलाफ अंतरिम संरक्षण की अवधि 26 फरवरी 2027 तक बढ़ा दी।

राज्य सरकार की आपत्ति के बावजूद अदालत ने पहले से मिली राहत बरकरार रखने का निर्देश दिया। पहले तीन मामले दक्षिण 24 परगना के कालीतला थाना, भवानीपुर थाना और एक अन्य मामले से संबंधित हैं। राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि इन मामलों में जांच अभी पूरी नहीं हुई है।

सोमवार को राज्य की ओर से जांच की प्रगति रिपोर्ट भी पेश की गई। हालांकि, सरकार की आपत्ति के बावजूद अदालत ने अभिषेक को अंतरिम संरक्षण जारी रखने का आदेश दिया।

सेवाश्रय मामलों में भी संरक्षण बरकरार

डायमंड हार्बर में आयोजित सेवाश्रय स्वास्थ्य शिविरों से जुड़े तीन मामलों में भी अभिषेक को राहत मिली है। ये मामले डायमंड हार्बर, विष्णुपुर और रवींद्रनगर थानों में दर्ज हैं।

न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की एकल पीठ ने इन मामलों में भी अंतरिम संरक्षण की अवधि 26 फरवरी 2027 तक बढ़ा दी। अदालत के अनुसार, परिस्थितियों में ऐसा कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसके आधार पर पहले दिए गए अंतरिम आदेश को हटाने की जरूरत हो।

यह भी पढ़ें- मोथाबाड़ी हिंसा कांड: पूर्व मंत्री सबिना यास्मिन और उनके पति से NIA ने की लंबी पूछताछ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।