विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व जस्टिस, अभिजीत गंगोपाध्याय BJP में हुए शामिल

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 07 Mar 2024 01:46 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2024 02:02 PM (IST)

Justice Abhijit Gangopadhyay Joins BJP कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय आज भाजपा में शामिल हो गए हैं । ...और पढ़ें

कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हुए।(फोटो सोर्स: एएनआई)
कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हुए।(फोटो सोर्स: एएनआई)

HighLights

  1. पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने भाजपा में शामिल होते ही टीएमसी पर निशाना साधा
  2. बंगाल में बीजेपी उत्पीड़ितों का मुद्दा उठा रही: अभिजीत गंगोपाध्याय

जेएनएन, कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। साल्टलेक स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, पार्टी की बंगाल इकाई के केंद्रीय प्रभारी मंगल पांडेय की उपस्थिति में जस्टिस गंगोपाध्याय ने भाजपा का दामन थाम लिया। 

संदेशखाली मामले को लेकर ममता सरकार पर साधा निशाना 

भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा,"भाजपा के नेताओं ने जिस तरह मेरा पार्टी में स्वागत किया उससे मैं अभीभूत हूं। हर कोई जानता है कि भ्रष्टाचार से लड़ना है।"

संदेशखाली के मामले पर उन्होंने कहा, ''यह बहुत बुरी घटना है। राज्य के नेता वहां गए थे। उन्हें वहां पहुंचने से रोका गया है। इसके बावजूद वे पहुंचे और वहां की महिलाओं के साथ खड़े हुए हैं और बीजेपी उत्पीड़ितों का मुद्दा उठा रही है।"

अटकलें लगाई जा रही है कि वो तामलुक संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। साल 2009 से इस सीट पर टीएमसी के उम्मीदवार जीतते आए हैं।

इस साल अगस्त महीने में रिटायर होने वाले थे अभिजीत गंगोपाध्याय

पूर्व न्यायधीश ने कहा था,"पश्चिम बंगाल में टीएमसी से भाजपा ही लड़ सकती है।" उन्होंने अपना त्याग पत्र राष्ट्रपति द्रौपदी को सौंपा था। जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय इस साल अगस्त महीने में रिटायर होने वाले थे।

यह भी पढ़ें: गंगोपाध्याय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे अभिषेक बनर्जी, ममता के भतीजे का दावा- पक्षपात पूर्ण थे पूर्व जज द्वारा दिए गए निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।