यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लोकसभा चुनाव 2024: TMC में अंदरूनी कलह के बीच पार्टी कार्यकर्ता की हत्या, मतदान से पहले बम विस्फोट में हुई मौत
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के मतदान के पूर्व एक बोलपुर लोकसभा क्षेत्र के केतुग्राम इलाके में बम मारकर एक ...और पढ़ें

HighLights
- TMC में अंदरूनी कलह के बीच पार्टी कार्यकर्ता की हत्या
- मतदान से पहले बम विस्फोट में हुई मौत
- पत्नी तुहिना खातून ने लगाए गंभीर आरोप
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर। Lok Sabha Election 2024: मतदान के पूर्व एक बोलपुर लोकसभा क्षेत्र के केतुग्राम इलाके में बम मारकर एक तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। पार्टी के अंतर्कलह में इस घटना का अनुमान किया जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है, दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मृतक की पहचान मेंटू शेख के रूप में हुई है। वह रविवार रात बाइक से घर लौट रहा था। उसी समय चेंचुरी गांव में बम मारकर उसकी हत्या हुई। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उनकी पत्नी तुहिना खातून ने आरोप लगाया कि यह घटना तृणमूल गुटीय संघर्ष के कारण हुई है।
पहले भी किया गया था हमला
मृतक की पत्नी ने कुछ पर हत्या का संदेह किया है। उन्होंने कहा कि पहले भी हमला हुआ था। गांव में कोई विरोधी दल नहीं है। पुलिस का कहना है मामले की जांच चल रही है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विधायक शेख शाहनवाज ने कहा कि वह हमलोगों का सक्रिय कार्यकर्ता था। राजनीतिक हिंसा में उसकी हत्या हुई है।
