विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'संदेशखाली की महिलाओं को शिकायत वापस लेने को मजबूर कर रही तृणमूल कांग्रेस', NCW ने दावा कर चुनाव आयोग से की जांच की मांग

Published: Fri, 10 May 2024 06:34 PM (IST)

तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं की कई वीडियो साझा कर दावा किया कि स्थानीय भाजपा नेता ...और पढ़ें

बंगाल के संदेशखाली मामले में एनसीडब्ल्यू ने चुनाव आयोग से जांच की मांग की है।
बंगाल के संदेशखाली मामले में एनसीडब्ल्यू ने चुनाव आयोग से जांच की मांग की है।

पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने दावा किया कि बंगाल के संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं को मौजूदा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा शिकायत वापस लेने को मजबूर किया जा रहा है। एनसीडब्ल्यू ने मामले में चुनाव आयोग से जांच की मांग की है।

तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं की कई वीडियो साझा कर दावा किया कि स्थानीय भाजपा नेता ने महिलाओं के कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए और बाद में इन्हें यौन उत्पीड़न की शिकायत से भर दिया। साझा किए गए वीडियो में महिलाओं ने दावा किया कि उन्हें भाजपा कार्यकर्ता पियाली दास ने स्थानीय पुलिस थाने में उपस्थित होने को कहा था औरा संदेशाखाली की जमीनी हकीकत जानने आई एनसीडब्ल्यू की टीम को अपनी आपबीती बताने को कहा था।

यह भी पढ़ें: 'राष्ट्रपति से मिली फर्जी संदेशखाली पीड़िताएं', भाजपा नेत्री के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज; जानिए क्या है पूरा विवाद

महिलाओं ने कहा कि यौन उत्पीड़न की शिकायत करने का उनका कोई इरादा नहीं था लेकिन दास ने कोरे कागज पर हस्ताक्षर लेकर उनके नाम से शिकायत दर्ज करा दी। चुनाव आयोग को लिखे पत्र में एनसीडब्ल्यू ने मामले को प्राथमिकता के आधार पर देखने एवं यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि पीड़ित महिलाएं तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के डर से अपनी शिकायत वापस न लें। एनसीडब्ल्यू ने पत्र में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के कारण क्षेत्र में चुनाव की निष्पक्षता भी प्रभावित होने की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें: Sandeshkhali Row: 'संदेशखाली प्रकरण के पीछे भाजपा का हाथ, सब अधिकारी की थी प्लानिंग, TMC ने जारी किया स्टिंग वीडियो