Move to Jagran APP

CAB: नागरिकता कानून के खिलाफ बंगाल में विरोध प्रदर्शन की आड़ में हिंसा

Citizenship-Amendment. बंगाल में विरोध प्रदर्शन के आड़ में हिंसा फैलाई जा रही है। विरोध में रैली निकाली जा रही है। कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 12:24 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 12:24 PM (IST)
CAB: नागरिकता कानून के खिलाफ बंगाल में विरोध प्रदर्शन की आड़ में हिंसा
CAB: नागरिकता कानून के खिलाफ बंगाल में विरोध प्रदर्शन की आड़ में हिंसा

जागरण संवाददाता, सिलीगुडी। Citizenship-Amendment. नागरिकता कानून को लेकर पूर्वोत्तर अब शांत हो रहा है। वहीं, बंगाल में विरोध प्रदर्शन के आड़ में हिंसा फैलाई जा रही है। विरोध में रैली निकाली जा रही है। कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद है। पुलिस प्रशासन की ओर से सभी प्रकार के प्रदर्शन पर नजर रख रही है। नागरिकता कानून पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच असम पुलिस ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि राज्य की स्थिति में अत्यधिक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि हम कानून की भावना का पालन करने के लिए असम के लोगों को धन्यवाद देते हैं। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि गुवाहाटी में 16 दिसंबर की सुबह छह बजे से डे कर्फ्यू हटा लिया गया है। लेकिन, रात का कर्फ्यू रात नौ बजे से कल सुबह छह बजे तक जारी रहेगा।

loksabha election banner

असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजीव सैकिया ने यह जानकारी दी। हालांकि सैकिया गुवाहाटी में रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। असम के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) जी पी सिंह ने रविवार को ट्वीट किया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार के मद्देनजर कर्फ्यू से राहत देने के समय को बढ़ाया गया है। सिंह ने ट्वीट किया, "स्थिति में काफी सुधार आया है, गुवाहाटी में दिन में कर्फ्यू को 16 दिसंबर सुबह छह बजे से हटा लिया गया है। रात का कर्फ्यू रात नौ बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।" वहीं डिब्रूगढ़ जिले में, कर्फ्यू में सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक की ढील दी गई है।

जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, प्रशासन की अनुमति के बिना डिब्रूगढ़ में आयोजित किसी भी प्रदर्शन बैठक को दोपहर तीन बजे से पहले खत्म करना जरूरी होगा। साथ ही अधिकारी ने कहा कि यह कदम, "अंधेरा होने के बाद शरारती तत्वों के आम लोगों के साथ मिल जाने को रोकने" के लिए उठाया गया है। पुलिस रविवार से ही लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को कर्फ्यू से राहत और उसके पुन: लागू होने के बारे में सूचना दे रही है। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हजारों लोगों के सड़कों पर उतर जाने के बाद से असम पिछले कई दिनों से गुस्से की आग में जल रहा है।

यह भी पढ़ेंः नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बंगाल में हिंसक प्रदर्शन, तोड़फोड़ व आगजनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.