उत्तर-24 परगना के रमेश ने बिहार से चुराई गाड़ी, पुलिस ने 24 घंटे में किया अरेस्ट; फिर लॉकअप की खिड़की तोड़कर भागा आरोपी
दुर्गापुर के कोक ओवन थाना लॉकअप से गाड़ी चोरी का आरोपित मनोज चक्रवर्ती बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गया।
-1795335070214_m.webp)
आरोपित मनोज चक्रवर्ती की फाइल फोटो।
HighLights
गाड़ी चोरी का आरोपित लॉकअप से फरार हुआ।
बाथरूम की खिड़की तोड़कर आरोपित मनोज चक्रवर्ती भागा।
पुलिस ने 24 घंटे में गाड़ी बरामद कर आरोपित को पकड़ा था।
जागरण संवाददाता, दुर्गापुर। गाड़ी चोरी की शिकायत मिलने के महज 24 घंटे के भीतर दुर्गापुर के कोक ओवन थाना पुलिस ने बिहार के औरंगाबाद से चोरी हुई टाटा सूमो बरामद करने के साथ-साथ उत्तर 24 जिले के निवासी मनोज चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था, जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया था।
वह आरोपित शनिवार की मध्य रात लॉकअप के बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गया, जिसकी भनक भी पुलिस को नहीं लगी। घटना सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
उत्तर 24 जिले के मनोज ने औरंगाबाद से चुराई गाड़ी
पुलिस के अनुसार, गत 19 नवंबर को कोक ओवन थाना क्षेत्र के रातुरिया हाउसिंग कॉलोनी निवासी रमेश कुमार सिंह ने गाड़ी चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।
दुर्गापुर बस स्टैंड के पास कल्पना पेट्रोल पंप के सामने से उनकी टाटा सूमो चोरी हो गई थी। वहीं मैथन टोल प्लाजा पर टैक्स कटने पर पता चला कि वह गाड़ी राज्य को पार कर गई।
शिकायत मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। इसके आधार पर बिहार के औरंगाबाद में छापेमारी कर शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर चोरी की टाटा सूमो बरामद कर ली गई। साथ ही आरोपी मनोज चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को दुर्गापुर अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था।