विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आसनसोलः खाकी पर गोली चलाने वाला पुलिस को देखते ही पानी की टंकी में छिपा, पैर में गोली मारने के बाद हुई गिरफ्तारी

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:37 AM (IST)

आसनसोल पुलिस ने दो दिन चले ऑपरेशन के बाद कुख्यात अपराधी प्रताप दास उर्फ प्यों को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। वह इस्माइल में पानी की टंकी में छिपा था।

गिरफ्तारी के लिए दौड़ते पुलिस अधिकारी (तस्वीर- जागरण)।

गिरफ्तारी के लिए दौड़ते पुलिस अधिकारी (तस्वीर- जागरण)।

HighLights

  1. कुख्यात अपराधी प्रताप दास उर्फ प्यों गिरफ्तार।

  2. पुलिस ने ऑपरेशन में पैर में गोली मारी।

  3. पानी की टंकी में छिपा था अपराधी।

जागरण संवाददाता, आसनसोल। दो दिनों तक चले हाई-वोल्टेज पुलिस ऑपरेशन का शुक्रवार सुबह आखिरकार अंत हो गया। आसनसोल के कुख्यात अपराधी प्रताप दास उर्फ प्यों को पुलिस ने गोली मारकर घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने हीरापुर थाना क्षेत्र के इस्माइल स्थित पांजा गली के पास की। पुलिस की गोली प्रताप के दाहिने पैर में लगी है। उसे इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Pratap arrested

पुलिस की गोली से हुआ घायल

इस ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे डीसीपी (सेंट्रल) ध्रुव दास ने बताया कि प्रताप दास को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि प्रताप इस्माइल में अपने घर के आसपास हथियार लेकर घूम रहा है। उसके बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई। पुलिसकर्मी आसपास की दीवारों पर चढ़कर भी उसकी तलाश कर रहे थे।

piyon arrested

पुलिस को देख कर पानी की टंकी में छिपा प्रताप

बताया जाता है कि पुलिस की घेराबंदी देखकर प्रताप एक निर्माणाधीन मकान में पानी की टंकी के पीछे छिप गया। पुलिस अधिकारियों ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस की बात नहीं मानी। आरोप है कि उसने उल्टे पुलिस की ओर हथियार तान दिया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में उसके पैर को निशाना बनाकर गोली चलाई। गोली उसके दाहिने पैर में लगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले इस ऑपरेशन के बाद पुलिस को सफलता मिली।

गुप्त सूचना पर हुई थी कार्रवाई

गौरतलब है कि बुधवार दोपहर आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस की एक टीम गुप्त सूचना के आधार पर प्रताप दास को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी। लेकिन आरोप है कि उस दौरान प्रताप ने पुलिस को निशाना बनाकर गोली चलाई और फरार हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। 

गुरुवार दोपहर से देर रात तक आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के हट्टन रोड स्थित पूर्वाशा लेन और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन प्रताप का कोई सुराग नहीं मिला।

आखिरकार शुक्रवार सुबह इस्माइल में पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और भारी हलचल देखी गई। गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी दुर्गापुर में प्रशासनिक बैठक करने पहुंच रहे हैं।

'दिसंबर में सिर्फ सर्दी आएगी...', शेख हसीना की वतन वापसी पर बांग्लादेश के मंत्री का तंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।