काला चश्मा और जेब में हाथ डालकर दिया पोज, 'भोंदू बच्चा' के वीडियो पर मिले 137 मिलियन व्यूज; मिला बड़ा तोहफा
महाराष्ट्र के यवतमाल के दो साल के रुद्रांश सिंह ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर 137 मिलियन से अधिक ...और पढ़ें

भोंदू बच्चा का वीडियो वायरल (फोटो-@bhonduuu_baccha/Instagram)
HighLights
दो साल के बच्चे का वीडियो 137 मिलियन बार देखा गया।
'भोंदू बच्चा' नाम से सोशल मीडिया पर बने सेंसेशन।
होंडा डीलरशिप ने बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के दो साल के बच्चे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा वायरल हो गया कि सिर्फ दो साल की उम्र में वो बच्चा सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया है।
इस बच्चे के एक ही वीडियो पर 137 मिलियन व्यूज आ गए हैं। इसका मतलब है कि 13 करोड़ 70 लाख बार इस बच्चे के वीडियो को देखा जा चुका है।
भोंदू बच्चा का वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम के जिस सोशल मीडिया अकाउंट से ये वीडियो अपलोड किया गया है, उस अकाउंट का यूजरनेम 'भोंदू बच्चा' है। इस बच्चे की फैमिली इसे लेकर एक टू-व्हीलर खरीदने जाती है और उसी पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।
वायरल वीडियो में दो साल के बच्चे के स्वैग और एटीट्यूड ने लोगों का ध्यान खींचा है। ये दो साल का बच्चा आंखों पर चश्मा लगाकर और दोनों हाथ जेब में डालकर जिस तरह खड़ा है, लोग उस क्यूट फेस के दीवाने हो गए हैं।
वायरल होने पर मिल गया बड़ा तोहफा
वायरल होने के बाद इस बच्चे को ऑनलाइन पॉपुलेरिटी से कहीं ज्यादा कीमती चीज मिली है। होंडा डीलरशिप के मालिक ने बच्चे की KG-1 से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का वादा किया है।
महाराष्ट्र के यवतमाल में रहने वाला रुद्रांश सिंह ठाकुर, 9 नवंबर को अपने माता-पिता और बड़ी बहन के साथ एक नया होंडा एक्टिवा स्कूटर लेने के लिए होंडा शोरूम गया था।
वहां, एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया जिसमें यह छोटा बच्चा पूरे कॉन्फिडेंस के साथ स्कूटर के सामने पोज दे रहा था। इस छोटी सी क्लिप को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया और यह देखते ही देखते वायरल हो गई।
यह भी पढ़ें- APEC समिट में दिखी गर्मजोशी: एस्केलेटर पर असहज हुए चिनफिंग तो ट्रंप ने बढ़ाया हाथ, Video वायरल