Weather Update : Delhi-NCR में जारी रहेगा Heat Wave का कहर, इन राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी शुक्रवार से अधिकतम तापमान फिर से बढ़ना शुरु होगा। बीते दिन यहां न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा, जो आज बढ़कर 42 डिग्री होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में पारा एक बार फिर 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। अभी तक सिर्फ दिन में लू के थपेड़ों से लोग परेशान थे, अब रात में भी गर्मी अधिक परेशान करेगी।