Weather Update: Delhi में अभी लू से रहेगी राहत, लेकिन बढ़ता तापमान निकालेगा पसीना
Weather Update: राजधानी में रविवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहे। तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक होने से गर्मी जरूर रही, लेकिन दिल्ली में लू से अभी राहत है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिन में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा भी चलेगी।तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इस वजह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। लेकिन अभी एक सप्ताह तक दिल्ली में लू से राहत रहने की संभावना है।