Move to Jagran APP

Weather Update : गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 55 साल में पहली बार लगातार 30 दिनों तक चली लू

By JagranThu, 20 Jun, 2024, 07:42 am IST

Weather Update : इस साल लू और भीषण गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले एक महीन से शहर तप रहा है और गर्म हवाओं के थपेड़े शहरवासियों को झुलसा रहे हैं। शहर में 15 मई से लू शुरू हुई थी, जो अब तक जारी है।पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के मौसम विभाग के अनुसार 55 साल में पहली बार शहर में लगातार लंबे समय तक लू चली है। इसका जनजीवन व पर्यावरण पर व्यापक असर भी पड़ा। इस साल लगातार 30 दिनों तक लू चली और पूर्वानुमान के अनुसार आगे भी जारी रह सकती है, जबकि पूर्व के वर्षों में मई मध्य से जून मध्य के दौरान 15 से 20 दिन ही लगातार लू चली है।