Nainital Forest Fire: जंगलों में फैली आग को लेकर CM Dhami की दो टूक
Nainital Forest Fire: उत्तराखंड के जंगलों में तेजी से आग धधक रही है। इस पर रोकथाम के लिए धामी सरकार पूरी तरह जुट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवाई निरीक्षण कर स्थिति देखी तो रोकथाम को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने कहा कि जंगल बचाने के लिए सूचना तंत्र मजबूत किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कुमाऊं मंडल में वनाग्नि, पेयजल की समीक्षा की।