CISCE 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
CISCE बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए स्टूडेंट्स के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस ने नतीजों की घोषणा सुबह 11 बजे की। इसके बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cisce.org पर एक्टिव कर दिया गया है।