विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चिन्यालीसौड़ के युवक की उत्तरकाशी में हत्या, प्रेम प्रसंग बना मौत का कारण, चार हिरासत में

Published: Sun, 04 Oct 2026 11:51 PM (IST)

उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ के एक युवक का अपहरण कर हत्या कर दी गई, जिसका कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ प्रखंड से एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है।मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मृतक युवक के भाई की तहरीर पर कोतवाली उत्तरकाशी ने जीरो एफआइआर दर्ज की, जिसे धरासू कोतवाली को हस्तांतरित किया गया है।

वहीं, इस मामले में पुलिस ने आरोपी चार युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।रविवार को जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर स्वजनों के विलाप के बीच गमगीन माहौल में मृतक युवक का पोस्टमार्टम किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार शाम को एक युवक घायल अवस्था में एक युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर आया, जो स्ट्रेचर पर लेटाते हुए एक जमीन पर गिर गया।

बाद में, युवक उसे वहीं, छोड़कर भाग गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई, मृतक युवक की पहचान चिन्यालीसौड़ ब्लाक के बधाण गांव निवासी रोशन लाल(34) के रूप में हुई।

रविवार को मृतक के भाई संजय लाल ने उत्तरकाशी कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें संजय ने उसके भाई को षड़यंत्र के तहत अर्जुन, विकास, केशव व विरेन्द्र आदि के द्वारा चिन्यालीसौड़ से अपहरण कर उत्तरकाशी ले जाने और यहां किसी स्थान पर उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने की बात कही।

उत्तरकाशी कोतवाल दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में जीरो एफआइआर दर्ज कर धरासू कोतवाली को हस्तांतरित कर दी गई है। वहीं, इस मामले में मृतक रोशन लाल के गांव की ही एक विवाहित महिला के साथ प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।

प्रेम प्रसंग के चलते ही उसकी हत्या की आशंका जतायी जा रही है। इधर, धरासू कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर दर्शन काला ने बताया कि मामले में तहकीकात जारी है। उन्होंने भी मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की बात कही।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी जिले के आराकोट पीएचसी के पुराने भवन में भीषण आग, सेवानिवृत्त एएनएम पार्वती जैन की दुखद मौत

यह भी पढ़ें- उच्च हिमालय में भारी बर्फबारी, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में ट्रेकिंग और पर्वतारोहण पर रोक