विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Lok Sabha Election: जब डोली में बैठकर वोट डालने पहुंचे 97 साल के शेर दास, गाजे बाजे से हुआ स्वागत

Published: Fri, 19 Apr 2024 06:11 PM (IST)

Uttarakhand Lok Sabha Election उत्तरकाशी में 97 वर्षीय बुजुर्ग मतदान डालने डोली में पहुंचे। जिले के मालना गांव में वयोवृद्ध ...और पढ़ें

97 वर्षीय शेर दास को डोली के माध्यम से पोलिंग बूथ पहुंचाया गया। जागरण
97 वर्षीय शेर दास को डोली के माध्यम से पोलिंग बूथ पहुंचाया गया। जागरण

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हुए हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिला। उत्तरकाशी में 97 वर्षीय बुजुर्ग मतदान डालने डोली में पहुंचे।

जिले के मालना गांव में वयोवृद्ध मतदाता शेर दास ने लोकतंत्र के प्रति अगाध आस्था की अनूठी मिसाल पेश की है। 97 वर्षीय शेर दास को डोली में बिठा के पोलिंग बूथ तक पहुंचाया गया।

चलने-फिरने में दिक्कत के बाद भी डाला वोट

यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के मालना गांव के शेर दास इन दिनों अपने बच्चों के साथ पास के ही ब्रह्मखाल कस्बे में रहते हैं। चलने-फिरने में परेशानी होने के बावजूद उन्होंने अपने गांव के मतदान केंद्र में जाकर ही वोट देने का इरादा जताया।

गाजे-बाजों से हुआ स्वागत

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी ने डोली की व्यवस्था की। शेरदास पूरे रास्ते हंसते गाते लोकतंत्र के चुनावी पर्व का जश्न मनाते रहे। गांव में फूल माला पहनाकर गाजे-बाजों से उनका स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें: Haridwar Lok Sabha Elections: शादी के जोड़े में पति संग मतदान करने पहुंची दुल्हन, वोट डाला फिर हुई विदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।