विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haridwar Lok Sabha Elections: शादी के जोड़े में पति संग मतदान करने पहुंची दुल्हन, वोट डाला फिर हुई विदा

Published: Fri, 19 Apr 2024 02:56 PM (IST)

Haridwar Lok Sabha Elections लोकतंत्र के महापर्व में मतदान ही प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का परम दायित्व है। इस दायित्व को ...और पढ़ें

शादी के जोड़े में पति संग मतदान करने पहुंची दुल्हन, वोट डाला फिर हुई विदा
शादी के जोड़े में पति संग मतदान करने पहुंची दुल्हन, वोट डाला फिर हुई विदा

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार को मतदान सुबह सात बजे से जारी है। लोकतंत्र के महापर्व में मतदान ही प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का परम दायित्व है। इस दायित्व को समझते हुए ऋषिकेश निवासी हिमानी ने मतदान के बाद डोली में विदा होने का फैसला लिया।

हरिद्वार मार्ग निवासी हिमानी की बारात गुरुवार को ऋषिकेश आई थी। सात फेरे लेने के बाद शुक्रवार को सुबह विदाई होनी थी। मगर हिमानी ने मतदान करने के बाद ही ससुराल विदा होने का फैसला लिया। उनके पति धनंजय ने उनका पूरा साथ दिया।

नव दंपति ने पहले किया मतदान

नव दंपति हिमानी व धनंजय के हरिद्वार मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर- 4 में पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। नव दंपति को मतदान केंद्र में सभी ने उनके फैसले की सराहना की। शादी के बाद सबसे पहले वोट डालकर दोनों ने लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा किया।

नागरिकों ने पहले मतदान के लिए दी जगह

मतदान के लिए लाइन में लगे नागरिकों ने हिमानी को पहले मतदान के लिए जगह भी दी। बीएलओ सुनीता पोखरियाल ने बताया कि हिमानी ने एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाया है। चारों ओर इनकी सराहना की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: सात फेरों के बाद निभाई लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी, विदाई से पहले मतदान केंद्र पहुंचे दूल्‍हा-दुल्‍हन; तस्‍वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।