विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: सात फेरों के बाद निभाई लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी, विदाई से पहले मतदान केंद्र पहुंचे दूल्‍हा-दुल्‍हन; तस्‍वीरें

Published: Fri, 19 Apr 2024 10:50 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2024 11:52 AM (IST)

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Date उत्तराखंड की पांच सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। लोकतंत्र के इस महा ...और पढ़ें

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 News Updates: दूल्‍हा-दुल्‍हन भी मतदान के लिए बूथों पर पहुंचे
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 News Updates: दूल्‍हा-दुल्‍हन भी मतदान के लिए बूथों पर पहुंचे

टीम जागरण, देहरादून। Uttarakhand Lok Sabha Election Date / Lok Sabha Election 2024 / Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड की पांच सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहा है। मतदान करने के लिए लोग सुबह से लाइनों में लगे हुए हैं। मतदान शांतिपूर्ण निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। वहीं अन्‍य लोगों के साथ ही दूल्‍हा-दुल्‍हन भी मतदान के लिए बूथों पर पहुंच रहे हैं।

नैनीताल जिले के लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र पर एक ऐसा नजारा देखने को सामने आया जहां दूल्हा दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे। यहां दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।

दुल्हन ने बताया कि गुरुवार रात उसकी शादी हुई है और आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है, लेकिन विदाई से पहले उसने अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है।

दुल्हन गायत्री चंदोला ने बताया कि दैलिया गांव से पली बढ़ी है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है। बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है। गायत्री ने शादी के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच अपना मताधिकार का प्रयोग किया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Voting: उत्तराखंड के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर मतदान शुरू, अलग-अलग रंगों से सजाए केंद्र

इसी प्रकार हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा निवासी शिवानी की शादी बीती रात हुई। विदाई से पहले शिवानी आज सुबह पहले अपने पति के साथ वोट डालने पहुंची और उसके बाद ससुराल के लिए विदा हुई।

पौड़ी जिले के विकासखंड कोट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रणाकोट में दुल्हन के द्वारा वोट डाला गया। इस दौरान दूल्‍हा-दुल्‍हन दोनों मतदान स्‍थल पर पहुंचे।

जनपद टिहरी में भी दूल्हा-दुल्हन द्वारा मतदान किया गया। इसी प्रकार राज्‍यभर नवविवाहित जोड़ें मतदान केन्‍द्रों में मतदान के लिए पहुंचे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Election 2024 Voting Live: हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्‍याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया मतदान, पत्‍नी व बेटी संग पहुंचे बूथ 

उत्तरकाशी जिले के बड़ेथी गांव की दुल्हन आराधना ने लोकतंत्र के प्रति समर्पण दिखाते हुए ससुराल विदा होने से पहले मतदान का कर्तव्य निभाया।

चकराता क्षेत्र के सीमांत गांव बिजोऊ निवासी दुल्हन शिखा चौहान ने शादी के सात फेरे लेने के बाद विदाई के समय मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

देहरादून में केसी पब्लिक स्कूल गोविंदगढ़ में अपना वोट डालने के बाद अपने स्वजनों के साथ बाहर आता दूल्हा सुमित कुमार।

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गजीवाली में मीनाक्षी जोशी ने विदाई से पहले मतदान किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।