Snowfall in Uttarakhand: गंगोत्री-यमुनोत्री और हर्षिल घाटी में हुई बर्फबारी, खूबसूरत हुई वादियां; बढ़ गई ठंड
Snowfall in Uttarakhand उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी हो रही है। प्रदेश की घाटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। मंगलवार को जनपद उत्तरकाशी में मौसम ने करवट ली। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में वर्षा हुई है। जबकि गंगोत्री यमुनोत्री दयारा बुग्याल केदारकांठा हरकीदून क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। एक बार फिर पहाड़ों पर ठंडक बढ़ गई है।
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी हो रही है। प्रदेश की घाटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। मंगलवार को जनपद उत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से फिर से मौसम ठंडा हो गया है। मार्च माह के पहले सप्ताह भी जनपद उत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई। फिर से बर्फबारी होने से सीमांत क्षेत्र परेशानी बढ़नी तय है।
मंगलवार को जनपद उत्तरकाशी में मौसम ने करवट ली। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में वर्षा हुई है। जबकि गंगोत्री, यमुनोत्री, दयारा बुग्याल, केदारकांठा, हरकीदून क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। मंगलवार की दोपहर हर्षिल घाटी के हर्षिल, मुखवा, बगोरी, धराली, झाला, सुक्की, जसपुर व पुराली गांव में बर्फबारी हुई, फिर देर शाम को वर्षा शुरू हुई है।
हनुमानचट्टी से बद्रीनाथ धाम तक आवाजाही शुरू
सीमा सड़क संगठन ने बदरीनाथ हाईवे को हनुमानचट्टी से बद्रीनाथ धाम के बीच आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया है। बद्रीनाथ धाम में अभी भी तीन फीट से अधिक बर्फ है, लिहाजा महायोजना के तहत बदरीशपुरी में निर्माण कार्य शुरू होने में अभी वक्त लग सकता है।
बर्फबारी से हुई थी परेशानी
फरवरी और फिर मार्च पहले सप्ताह में हुई भारी बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से बद्रीनाथ के बीच तीन सप्ताह से अधिक समय से बाधित था। सीमा सड़क संगठन ने कड़ी मशक्कत के बाद बदरीनाथ तक हाईवे से बर्फ हटाकर इसे सुचारु कर दिया है। हालांकि, रड़ांग बैंड के आसपास हिमखंड के चलते हाईवे पर फिसलन है। बद्रीनाथ तक आवाजाही के लिए सैन्य वाहनों या फिर अनुमति से लोगों की आवाजाही हो रही है। धाम में तीन फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है।
यह भी पढ़ें: Chamoli Snowfall: बारिश से बढ़ी ठंड, बर्फबारी से आफत; हाईवे खोलने का काम जारी