Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनोत्री की बर्फ में पुलिस का जवान उगा रहा है सब्जियां

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 31 Jan 2017 06:50 AM (IST)

    शून्य से नीचे के जिस तापमान में पानी तो क्या सबकुछ जम जाता है। वहीं यमुोत्री में तैनात एक पुलिस का जवान वहां सब्जियां उगा रहा है।

    यमुनोत्री की बर्फ में पुलिस का जवान उगा रहा है सब्जियां

    उत्तरकाशी, [ओंकार बहुगुणा]: शून्य से नीचे के जिस तापमान में पानी तो क्या सबकुछ जम जाता है। वहां सब्जियां उगाने की बात पर शायद कोई यकीन न करे। लेकिन ऐसा किया है यमुनोत्री धाम में तैनात पुलिस के जवान ने। वहां की कड़ाके की ठंड में जवान ने छोटा सा बगीचा तैयार कर उसमें कई तरह की सब्जियां उगाई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनोत्री धाम में इन दिनों चारों ओर बर्फ पड़ी हुई है। इसके चलते वहां का तापमान शून्य से नीचे पहुंच चुका है। इससे वहां सन्नाटा पसरा रहता है। बावजूद इसके धाम की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस के चार जवान वहां तैनात हैं।

    यह भी पढ़ें: आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को सशक्त बना रहे यह एसोसिएट प्रोफेसर

    इनमें जवान मिथुन कुमार ने वहां पर सब्जियां उगाने का काम किया है। उन्होंने वहां धर्मशाला की छत पर मिट्टी का ढेर लगाकर उसमें सब्जी की पौध लगाई। मिथुन ने बताया कि वहां पर खाली समय बिताने के लिए वह किताबें पढ़ते हैं साथ ही उन्होंने छत पर बगीचा तैयार करने की सोची।

    यह भी पढ़ें: घर छोड़कर बच्चों का जीवन संवारने में जुटीं ये संन्यासिनी

    उन्होंने कपाट बंद होने के बाद से ही सब्जियां उगाने का काम शुरू कर लिया था। इन दिनों ठंड इतनी अधिक है कि वहां पानी जम चुका है। सब्जियां की जड़ों पर भी बर्फ का ढेर और जमा पानी एकत्रित रहता है। इसके लिए वह गर्म कुंड का पानी लाकर सब्जियों के ऊपर डाल देते हैं, जिससे बर्फ गल जाती है।

    यह भी पढ़ें: मां बनकर गरीब बेटियों का भविष्य संवार रही तारा

    इतनी ऊंचाई पर सब्जी का उत्पादन करने को स्थानीय लोग भी उपलब्धि मानते हैं। पिछले करीब 50 वर्षों से धाम में ही रह रहे नेपाली बाबा ने भी पुलिस कर्मी मिथुन की तारीफ की। कहा कि मैदानी क्षेत्र का रहने वाला जवान माइनस 20 से भी नीचे के तापमान में रह कर सब्जी का उत्पादन कर रहा है जो वास्तव में सराहनीय है।

    मिथुन बताते हैं कि जवानों के लिए राशन की पर्याप्त व्यवस्था होती है। लेकिन यहां तक ताजी सब्जियां पहुंच पाना मुश्किल होता है। ऐसे में वह छत पर उगाई गई फूल व पत्ता गोभी, हरी सब्जी आदि का कई बार उपयोग कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: 91 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी में देशभक्ति का जज्बा कायम

    comedy show banner
    comedy show banner