Move to Jagran APP

निम ने पांच दिन में किया 17174 फीट ऊंची इस चोटी का आरोहण, जानिए

निम ने 17174 फीट ऊंची माउंट मुम्बा चोटी का पहली बार निम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) की टीम ने आरोहण किया है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 03:02 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 03:02 PM (IST)
निम ने पांच दिन में किया 17174 फीट ऊंची इस चोटी का आरोहण, जानिए
निम ने पांच दिन में किया 17174 फीट ऊंची इस चोटी का आरोहण, जानिए

उत्तरकाशी, जेएनएन। भारत-चीन सीमा पर नेलांग-जादूंग घाटी में स्थित 17174 फीट ऊंची माउंट मुम्बा चोटी का पहली बार निम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) की टीम ने आरोहण किया है। इसमें निम के पर्वतारोहियों को पांच दिन का समय लगा। आरोहण दल का नेतृत्व करने वाले निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि पहली बार किसी दल ने माउंट मुम्बा का आरोहण किया है। इस दौरान सुरक्षित हिमालय परियोजना के तहत हिम तेंदुआ और अन्य उच्च हिमालयी जीवों की गतिविधियों की जानकारी भी एकत्र की गई। 

loksabha election banner

इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (आइएमएफ) के अनुसार अभी तक कोई भी पर्वतारोही मुम्बा पर्वत शिखर का आरोहण नहीं कर पाया था। इस चोटी के आरोहण के लिए 14 जुलाई को निम का दल रवाना हुआ था। दल में निम के प्रशिक्षक दीप शाही, हवलदार अनिल कुमार, गोपेश्वर की प्रसिद्ध ट्रैकर और फोटोग्राफर देवेश्वरी बिष्ट के साथ ही उत्तरकाशी के भुक्की गांव की नवमी भी शामिल थीं। 18 जुलाई की सुबह इस दल ने मुम्बा चोटी का सफल आरोहण किया। 

कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि इस सफलता के बाद एक नया पर्वत पर्वतारोहण की सूची में शामिल हो गया है। अभियान में शामिल देवेश्वरी बिष्ट व नवमी ने पहली बार किसी पर्वत शिखर का आरोहण किया। विदित हो कि बीते वर्ष निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में गंगोत्री क्षेत्र की ही चार अनाम एवं अनस्किल्ड चोटियों का सफलतापूर्वक आरोहण किया गया था। 

यह भी पढ़ें: अब नॉर्थ पोल पर तिरंगा फहराना है डीआइजी अपर्णा कुमार का लक्ष्य

यह भी पढ़ें:  डीआइजी अपर्णा के नाम जुड़ा एक और कीर्तिमान, डेनाली पर्वत पर लहराया तिरंगा

यह भी पढ़ें: अपर्णा कुमार ने दक्षिणी ध्रुव में लहराया तिरंगा, जानिए उनका सफर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.