विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के केदारताल ट्रेक पर एवलांच, यूपी-बंगाल के आठ ट्रेकर्स फंसे, चार को निकाला... आज भी चलेगा रेस्क्यू

Published: Sun, 01 Nov 2026 08:34 AM (IST)

केदारताल ट्रेक पर हुए हिमस्खलन में उत्तर प्रदेश और बंगाल के आठ ट्रेकर्स फंस गए हैं, जिनमें से एक घायल है।

केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू को जाती गंगोत्री नेशनल पार्क की टीम। स्रोत पार्क प्रशासन

केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू को जाती गंगोत्री नेशनल पार्क की टीम। स्रोत पार्क प्रशासन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी । केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन के कारण भोजखड़क के पास उत्तर प्रदेश और बंगाल के आठ ट्रेकर्स फंस गए हैं। इनमें से एक के सिर पर चोट लगने की सूचना है। हालांकि कच्ची ढांग के आसपास फंसे तीन पोर्टर और एक कुक समेत चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, हेलीकॉप्टर से ढूंढ-खोज कराने पर आठों ट्रेकर्स के सुरक्षित स्थान पर होने की जानकारी मिली है। रविवार को उन्हें हेलीकॉप्टर से सुरक्षित लाया जाएगा।

मंगलवार को गंगोत्री से केदारताल रवाना हुए थे 13 लोग

सात ट्रेकर्स और छह सपोर्ट स्टाफ समेत 13 लोग मंगलवार को गंगोत्री से केदारताल रवाना हुए थे। एक कुक बीच में ही गंगोत्री लौट आया था और बाकी की वापसी गुरुवार को तय थी। प्रतिकूल मौसम के कारण ट्रेकर्स नहीं लौटे तो शुक्रवार को ट्रेकर्स एजेंसी ने पोर्टर और गाइड की टीम भेजी। टीम करीब छह किलोमीटर तक ट्रेक मार्ग खोलने के बाद लौट आई।

शनिवार सुबह 10 बजे उत्तरकाशी से एनडीआरएफ की 10 सदस्यीय टीम गंगोत्री रवाना हुई। साथ ही वन विभाग के दो और ट्रेकिंग एजेंसी के सात सदस्य भी केदारताल की ओर गए। बताया गया कि फंसे ट्रेकर्स ने हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू का अनुरोध किया है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित विभाग और अधिकारियों को हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है। गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि फंसे आठ लोगों में से एक के सिर पर चोट लगने की सूचना मिली है।

चार लोगों को सुरक्षित निकाला लिया गया है। फंसे ट्रेकर्स सुरक्षित जगह रुके हैं। सरकार से हेलीकॉप्टर मांगा गया है। मौसम ठीक रहा तो हेलीकॉप्टर से अन्यथा रेस्क्यू टीम के जरिये फंसे ट्रेकर्स का रेस्क्यू किया जाएगा।
-प्रशांत आर्य, डीएम उत्तरकाशी

दो महीने पहले भी फंसे थे ट्रेकर्स

27-28 सितंबर को बर्फबारी के चलते उच्च हिमालय ट्रेक रूटों पर करीब 136 ट्रेकर्स और पर्यटक फंस गए थे। इनमें से 67 ट्रेकर्स व पर्यटकों को हेली रेस्क्यू कर निकाला गया था, जबकि अन्य को टीमों ने रेस्क्यू किया था।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन, आठ लोग फंसे, एक के सिर में चोट, प्रतिकूल मौसम के चलते रेस्क्यू टीमें लौटीं

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में नेपाल त्रासदी जैसा खतरा! 64% बढ़ा केदारताल का क्षेत्रफल, 45 मिनट में गंगोत्री तक पहुंच सकती है बाढ़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।