उत्तरकाशी में टेंट में मिले कपड़े, राशन और चप्पलें; लगातार हो रही है आठ लापता ट्रैकर व गाईड की तलाश
केदारताल क्षेत्र में लापता 8 ट्रैकर और गाइड की तलाश में जुटी टीम को बर्फ के नीचे दबा एक टेंट ...और पढ़ें
-1793679619121_m.webp)
HighLights
केदारताल में लापता 8 ट्रैकर की तलाश जारी।
बर्फ के नीचे दबा एक टेंट बरामद हुआ।
खराब मौसम के कारण खोज अभियान स्थगित।
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता सात ट्रैकर और गाइड सिद्धार्थ राणा की तलाश में जुटी ट्रैकिंग एसोसिएशन की टीम को बर्फ के नीचे दबा एक टेंट मिला है। टेंट के भीतर से कपड़े, चप्पलें और राशन सामग्री भी बरामद हुई है, लेकिन लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
टेंट मिलने के बाद आसपास के दो से तीन किलोमीटर के दायरे में भी सघन तलाशी की गई, लेकिन खोज अभियान में कोई सफलता नहीं मिली। लगातार बिगड़ते मौसम, भारी बर्फबारी और शून्य दृश्यता के कारण फिलहाल एसोसिएशन ने सर्च अभियान स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
गढ़वाल हिमालयन ट्रैकिंग एवं माउंटेनियरिंग एसोसिएशन, उत्तरकाशी की ओर से लापता ट्रैकिंग दल की खोज के लिए सबसे पहले नौ सदस्यीय विशेषज्ञ टीम पैदल रवाना की गई थी। संगठन के वरिष्ठ सदस्य तमन रतूड़ी के नेतृत्व में टीम ने भोज खरक एवं कच्ची ढांग-केदार खरक क्षेत्र में विषम परिस्थितियों के बीच सर्च अभियान चलाया।
इस दौरान बर्फ में दबे टेंट का पता चला। टीम ने टेंट से बर्फ हटाकर उसके भीतर तलाशी ली, जहां कपड़े, चप्पलें और राशन सामग्री मिली। इसके बाद टीम ने आसपास के दो से तीन किलोमीटर क्षेत्र में पैदल खोजबीन की, लेकिन लापता ट्रैकर्स के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
क्षेत्र में लगातार भारी बर्फबारी, अत्यंत खराब मौसम और शून्य दृश्यता के कारण खोज अभियान में गंभीर बाधाएं उत्पन्न हुईं। प्रतिकूल मौसम और टीम के सदस्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संगठन ने फिलहाल पैदल सर्च अभियान स्थगित करने का निर्णय लिया है।
संगठन के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणा ने बताया कि टीम ने विषम परिस्थितियों में व्यापक स्तर पर खोजबीन की, लेकिन मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण अभियान जारी रखना सुरक्षित नहीं था। मौसम में सुधार होने पर आगे की परिस्थितियों के अनुसार सर्च अभियान को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।