केदारताल हिमस्खलन: आठ ट्रेकर्स और गाइड लापता, तलाश के लिए रेस्क्यू टीम रवाना
हिमस्खलन के बाद केदारताल घाटी में एक स्थानीय गाइड सहित आठ ट्रेकर्स लापता हो गए हैं। जिला प्रशासन ने उनकी ...और पढ़ें
-1793596154379_m.webp)
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। केदारताल घाटी में हिमस्खलन के बाद एक स्थानीय गाइड समेत आठ ट्रेकर्स लापता हैं। लापता ट्रेकर्स की तलाश के लिए जिला प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है।
रविवार को हेलीकॉप्टर से केदारताल घाटी में की गई रैकी के दौरान ट्रेकर्स व उनका कोई सामान नजर नहीं आया था। इसके बाद सोमवार सुबह रेस्क्यू अभियान के लिए देहरादून से हेलीकॉप्टर रवाना किया गया।
सोमवार सुबह करीब 7:35 बजे देहरादून से यूकाडा का हेलीकॉप्टर 8:10 बजे हर्षिल स्थित आर्मी हेलीपैड पहुंचा। इसके बाद सुबह 8:35 बजे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) का एक सदस्य और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का एक जवान हेलीकॉप्टर से केदारताल के लिए रवाना हुए। दोनों रेस्क्यू कार्मिक लापता ट्रेकर्स की तलाश के अभियान में शामिल होंगे।
रविवार को हवाई रैकी के दौरान कोई सुराग नहीं मिलने के बाद अब रेस्क्यू टीम से लापता ट्रेकर्स का पता लगाने और उनकी स्थिति स्पष्ट करने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन के चलते फंसे आठ ट्रेकर्स का खराब मौसम के चलते आज भी नहीं हो पाया रेस्क्यू
यह भी पढ़ें- केदारताल ट्रेक: 4700 मीटर की ऊंचाई पर 26 किमी का पैदल ट्रेक, हिमालयी सौंदर्य और रोमांच का अनूठा संगम