विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माउंट अकोंकागुआ चोटी पर लहराया तिरंगा, निम और जिम की टीम ने रचा कीर्तिमान

Published: Mon, 23 Feb 2026 07:58 PM (IST)

निम और जिम की संयुक्त टीम ने दक्षिण अमेरिका की माउंट अकोंकागुआ (6962 मीटर) चोटी पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराया है।

माउंट अकोंकागुआ पर सफल आरोहण कर पहुंची निम व जिम की संयुक्त टीम। स्रोत निम

माउंट अकोंकागुआ पर सफल आरोहण कर पहुंची निम व जिम की संयुक्त टीम। स्रोत निम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। निम व जिम की संयुक्त टीम ने एशिया महाद्वीप के बाहर दुनिया की सबसे ऊंची माउंट अकोंकागुआ (6962 मीटर) चोटी पर तिरंगा लहराया है।

यह दल दो फरवरी को उत्तरकाशी से रवाना हुआ था, जिसे पांच फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली से फ्लैग आफ कर दक्षिण अमेरिका के लिए रवाना किया था।

  • रविवार को दल ने माउंट अकोंकागुआ पर सफल आरोहण किया।

बता दें कि उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) व पहलगाम स्थित जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान (जिम एंड डब्ल्यूएस) की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च ऊंचाई पर्वतारोहण का अनुभव प्राप्त करने के लिए यह संयुक्त अभियान आयोजित किया गया था।

जिसका उद्देश्य भारत व दक्षिण अमेरिका के मध्य पर्वतारोहण सहयोग तथा समन्वय को सुदृढ़ करना करना था।

इस अभियान से भारतीय पर्वतारोहण प्रशिक्षकों के व्यावसायिक कौशल एवं दक्षता में वृद्धि एवं वैश्विक मंच पर भारत पर्वतारोहण क्षमताओं का प्रचार-प्रसार करना था।

निम के प्रभारी प्रधानाचार्य कनर्ल हेमचंद्र सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने दक्षिण अमेरिका पहुंचकर जलवायु अनुकूलन के साथ पर्वतारोहण को लेकर अभ्यास किया।

  • अभ्यास के दौरान टीम ने 5050 मीटर ऊंची माउंट बोनेट चोटी पर भी सफल आरोहण किया।

दल में ये रहे शामिल

  • निम के प्रभारी उप प्रधानाचार्य कैप्टन जी संतोष कुमार बतौर उप प्रमुख
  • प्रशिक्षक दीप बहादुर शाही
  • विनोद गुसाईं
  • नायब सूबेदार विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित भूपिंदर सिंह
  • जिम के हवलदार रमेश कुमार 

संयुक्त दल की सफलता से निम व जिम एंड डब्ल्यूएस दोनों ही संस्थानों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें- नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य को मिला विशिष्ट सेवा मेडल, निम के अधिकारी व कर्मचारियों ने जताई खुशी

यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: नौसेना व हाइक 2 हेवन टीम ने किया ब्लैक पीक का सफल आरोहण