नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य को मिला विशिष्ट सेवा मेडल, निम के अधिकारी व कर्मचारियों ने जताई खुशी
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया को विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया, जिससे संस्थान में ...और पढ़ें

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया।
HighLights
कर्नल अंशुमान भदौरिया को विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।
निम के प्रशिक्षक हजारी लाल को मानद लेफ्टिनेंट रैंक मिली।
संस्थान ने दोनों सम्मानों पर खुशी और गर्व व्यक्त किया।
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया को विशिष्ट सेवा मेडल मिलने पर संस्थान के अधिकारी व कर्मचारियों ने खुशी जताई है।
संस्थान के रजिस्टार प्रवीन कुमार आदि ने इस मेडल निम के प्रधानाचार्य कनर्ल भदौरिया अनुकरणीय नेतृत्व, अटूट समर्पण और राष्ट्र के प्रति विशिष्ट सेवा का प्रमाण बताया।
कहा कि निम के प्रधानाचार्य के कुशल मार्गदर्शन में संस्थान उत्कृष्टता, अनुशासन और पर्वतारोहण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
निम के प्रशिक्षक हजारी लाल को मिली मानद लेफ्टिनेंट रैंक
उत्तरकाशी। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रशिक्षक सूबेदार मेजर हजारी लाल को उनकी सराहनीय सेवा पर मानद लेफ्टिनेंट रैंक प्रदान की गई है।
उन्हें निम के उप प्रधानाचार्य कैप्टन जी.संतोष कुमार ने मानद लेफ्टिनेंट रैंक से अंलकृत किया।
उप प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सम्मान भावी पर्वतारोहियों और साहसिक पेशेवरों को प्रशिक्षित करने के लिए हजारी लाल की अनुकरणीय सेवा, अनुशासन और अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें- कर्नल सोफिया कुरैशी को मिला विशिष्ट सेवा मेडल, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को किया था एक्सपोज
यह भी पढ़ें- मेजर जनरल सुमित मेहता को मिलेगा अति विशिष्ट सेवा मेडल, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
