गंगोत्री यमुनोत्री कपाटबंदी की तैयारियां तेज फूलों से सजे धाम
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में शीतकालीन कपाटबंदी की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसके तहत मंदिरों को भव्य फूलों से सजाया ...और पढ़ें
-1794066752916_m.webp)
फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण टीम, उत्तरकाशी/बड़कोट। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में शीतकालीन कपाटबंदी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दीपावली के उल्लास के बीच दोनों धामों के मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है।
गंगोत्री मंदिर को पांच क्विंटल और यमुनोत्री मंदिर को तीन क्विंटल फूलों से सजाया गया है। फूलों से सजे मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।
इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए मुखबा स्थित गंगा मंदिर पहुंचेगी। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर को भैयादूज के पर्व पर बंद होंगे।
इसके बाद मां यमुना की उत्सव डोली खरसाली स्थित यमुना मंदिर पहुंचेगी। शीतकाल में श्रद्धालु मुखबा और खरसाली में मां गंगा और यमुना के दर्शन कर सकेंगे।
यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल ने बताया कि मंदिर को फूलों से सजाने के साथ कपाटबंदी की तैयारियां की जा रही हैं। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि कपाट बंद होने से पहले मंदिर को पांच क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है।