Move to Jagran APP

Gangotri & yamunotri Darshan गंगोत्री धाम में लाइव आरती दर्शन कराने पर चल रहा मंथन

गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 26 अप्रैल को खोले जाएंगे। गंगोत्री मंदिर समिति और प्रशासन मंथन कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में धाम के लाइव दर्शन श्रद्धालुओं को कराएं जाएं।

By Edited By: Published: Fri, 24 Apr 2020 09:51 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 09:51 PM (IST)
Gangotri & yamunotri Darshan गंगोत्री धाम में लाइव आरती दर्शन कराने पर चल रहा मंथन
Gangotri & yamunotri Darshan गंगोत्री धाम में लाइव आरती दर्शन कराने पर चल रहा मंथन

उत्तरकाशी, जेएनएन। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 26 अप्रैल को खोले जा रहे हैं। लेकिन, लॉकडाउन के चलते श्रद्धालुओं को दोनों धाम में दर्शनों की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, इस सबके बीच गंगोत्री मंदिर समिति और प्रशासन मंथन कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में गंगा आरती और धाम के लाइव दर्शन देश-विदेश के श्रद्धालुओं को कराएं जाएं। इसके लिए जियो कंपनी ने अपनी लाइन गंगोत्री धाम तक पहुंचा दी है। लेकिन, यमुनोत्री धाम में आरती व मंदिर के लाइव दर्शनों के लिए तैयारियां शुरू नहीं हुई हैं। अलबत्ता, दोनों धाम के तीर्थ पुरोहितों ने यजमानों के आग्रह पर वॉट्सएप वीडियो कॉल व मोबाइल कॉल के जरिये लाइव पूजा कराने व सुनाने का निर्णय लिया है।

loksabha election banner

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि धाम में लाइव पूजा का प्रचलन पूर्व से ही है। तीर्थ पुरोहित अपने यजमानों के आग्रह पर वॉट्सएप वीडियो कॉल व मोबाइल कॉल के जरिये पूजा लाइव दिखाते और सुनाते हैं। इस बार इंटरनेट कनेक्टिविटी ठीक रही तो लाइव पूजा भी कराई जाएगी। साथ ही डाक के जरिये पहले की तरह गंगाजली व प्रसाद भी भेजा जाएगा। गंगोत्री मंदिर समिति के सह सचिव राजेश सेमवाल ने बताया कि अभी लाइव गंगा आरती की व्यवस्था तो नहीं हुई है, लेकिन आने वाले दिनों के लिए इसकी तैयारियां चल रही हैं।

इसके अलावा अभी किसी श्रद्धालु ने लाइव पूजा कराने और डाक से प्रसाद भेजने की मांग भी नहीं की है। लेकिन, यदि ऐसी मांग होती है तो श्रद्धालुओं को डाक से प्रसाद भेजा जाएगा। बताया कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को गंगोत्री धाम और गंगा आरती के लाइव दर्शन हो सकेंगे। लेकिन, गर्भगृह में फोटो लेना या वीडियो बनाना प्रतिबंधित है। बताया कि लॉकडाउन तक गंगोत्री धाम में सिर्फ पांच पुजारी ही रहेंगे।

उधर, यमुनोत्री मंदिर समिति के सदस्य कीर्तेश्वर उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री में अभी लाइव आरती की कोई व्यवस्था नहीं हुई है। लेकिन, कोई श्रद्धालु यदि लाइव पूजा करवाना चाहता है तो उसे केवल मोबाइल फोन के जरिये ही पूजा की गतिविधि को सुनाया जा सकता है। डाक से प्रसाद भेजने की व्यवस्था भी की गई है।

गंगोत्री धाम में ऑनलाइन पूजा कराने और प्रसाद व गंगाजली डाक के जरिये मंगवाने के लिए श्रद्धालु अपने तीर्थ पुरोहितों को फोन कर सकते हैं। अगर पुरोहितों के संपर्क नंबर उपलब्ध न हों तो श्री पांच मंदिर गंगोत्री समिति ने अलग से चार मोबाइल नंबर 9411184338, 9557111493, 9411584527 व 9411521542 जारी किए हैं। इन नंबरों पर पूजा-प्रसाद के अलावा धाम से संबंधित अन्य जानकारी के लिए भी संपर्क किया जा सकता है। गंगोत्री में इंटरनेट की सुविधा होने के कारण आप जल्द ही वॉट्सएप वीडियो कॉल के जरिये पूजा को लाइव भी देखते सकते हैं। साथ ही मोबाइल फोन से सुन भी सकते हैं।

यमुनोत्री मंदिर समिति ने जारी किए नंबर

यमुनोत्री धाम में ऑनलाइन पूजा कराने और डाक के जरिये प्रसाद मंगवाने के लिए श्रद्धालु अपने तीर्थ पुरोहितों से फोन पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा यमुनोत्री मंदिर समिति ने अलग से दो मोबाइल नंबर 9760167588 व 9917679760 भी जारी किए हैं। इन नंबरों पर पूजा-प्रसाद के अलावा धाम से संबंधित अन्य जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है।

गंगा डोली यात्रा में नहीं होगा सेना का बैंड

लॉकडाउन के बीच गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कापट खोलने की पूरी तैयार कर दी गई है। गंगा की डोली शनिवार 25 अप्रैल को शीतकालीन पड़ाव स्थल मुखवा से रवाना होगी, जबकि यमुना की डोली 26 अप्रैल की सुबह यमुना के शीतकालीन पड़ाव स्थल खरसाली से यमुनोत्री के लिए रवाना होगी। इस बार गंगा की डोली यात्रा में सेना के बैंड भी नहीं होंगे। साथ ही बीते वर्षों की तरह जलसा भी नहीं होगा।

गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा के पड़ाव सूने पड़े हुए हैं। दोनों धामों में दुकानें भी नहीं खुली है। लॉकडाउन तक किसी भी यात्री और श्रद्धालुओं को इन धामों में जाने की अनुमति नहीं है। गंगोत्री की डोली शीतकालीन पड़ाव मुखवा से 25 अप्रैल को 12:30 बजे अभिजीत मुहूर्त पर गंगोत्री के लिए रवाना होगी। डोली यात्रा रात्रि विश्रम भैरव घाटी में करेगी। इसके बाद 26 अप्रैल की दोपहर को अक्षय तृतीय पर्व के अभिजीत मुहूर्त पर 12:35 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे।

यह पढ़ें: Kedarnath Yatra: पहली बार केदार बाबा की डोली पैदल तय नहीं करेगी 42 किमी का सफर, जानिए वजह

इसके लिए प्रशासन ने केवल सीमित संख्या में तीर्थ पुरोहितों को ही अनुमति दी है। कपाट उद्घाटन में गंगोत्री धाम जाने वाले 21 तीर्थ पुरोहित के नाम की सूची समिति ने प्रशासन को दी है। प्रशासन ने इन पुरोहितों को अनुमति दी है। लेकिन, मीडिया को अनुमति नहीं दी जा रही है। जिससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इसी तरह अक्षय तृतीय पर 26 अप्रैल को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12.41 बजे पर यमुनोत्री के कपाट खोल दिये जाएंगे। यमुनोत्री धाम में कपाट उद्घाटन पर यमुनोत्री जाने वाले 18 तीर्थ पुरोहितों को अनुमति दी गई।

यह भी पढ़ें: Kedarnath Yatra 2020: धाम में हिमखंडों के बीच से आवाजाही शुरू, विद्युत आपूर्ति भी बहाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.